Breaking News

Rajasthan :: पीएम मोदी ने कहा- भाजपा का चेहरा कमल, कमल को जिताना है :

post

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में है। उन्होंने सांवलिया सेठ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद 7 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने उदयपुर कन्हैयालाल हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसा राजस्थान में कभी नहीं हुआ। कपड़े सिलाने के बहाने टेलर का गला काट दिया गया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। लेकिन, कांग्रेस की सरकार को इसमें भी राजनीति दिखाई दी। ये लोग त्योहारों पर प्रतिबंध लगाते हैं। इसलिए राजस्थान की जनता कह रही है कि भाजपा आएगी और कांग्रेस जाएगी।  

पीएम मोदी ने महिला आरक्षण को लेकर कहा- कांग्रेस के घमंडिया गठबंध का एक नेता महिलाओं को लेकर अपमानित करने वाली बातें करता है। इनके नेता अक्सर ऐसे बयान दे रहे हैं। क्योंकि, ये चाहते ही नहीं थे कि महिला आरक्षण लागू किया जाए। प्रदेश में माताओं-बहनों को इस धमंडिया गठबंध और उनके नेताओं को जवाब देना हैं।  

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा उन वर्गों के लिए काम कर रही है, जिनके बारे में कभी किसी ने नहीं सोचा। भाजपा सरकार, कुम्हार, लोहार, धोबी, बढ़ई, मोची समेत अन्य लोगों के लिए विश्वकर्मा योजना लेकर आई है। इससे राजस्थान में रह रहे इस समाज के लोगों का भी विकास होगा। पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान में एक ही चेहरा है वो है कमल, कमल को जिताना है और भाजपा सरकार को बनाना है। 

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner