Raipur :: होनहारों को सम्मानित कर मनाया चित्रगुप्त पूजा:

post

कबीर नगर कायस्थ समाज द्वारा बुधवार को श्री चित्रगुप्त पूजा समारोह का आयोजन हुआ। कायस्थ समाज के लोगो ने सभी जीवों के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस  समारोह में समाज के कई परिवारों विशेषकर बच्चो, महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति महिलाओं एवम बच्चों द्वारा की गई।

चित्रांश सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के होनहार बच्चों का सम्मान किया गया। सम्मान पाने वालो में प्रणय श्रीवास्तव, मुस्कान सिन्हा, वैष्णवी श्रीवास्तव, अंकित आनंद, अदिति सिन्हा एवम अदिति श्रीवास्तव शामिल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अथिति श्री मनोज मोहन सिन्हा, छत्तीसगढ़ प्रमुख, राष्ट्रीय लघु औद्योगिक निगम, भारत सरकार एवं विशेष अतिथि के रूप में श्री राजेंद्र श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवम श्रीमती तनुजा श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की गरिमामयी उपस्थिति रही। चित्रांश सेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, सचिव अजीत श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव के साथ समिति के श्री ध्यानचंद्र श्रीवास्तव, श्री मुकेश सिन्हा, श्री सिद्धार्थ श्रीवास्तव, श्री राजेश सिन्हा, आदित्य सक्सेना प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

शयद आपको भी ये अच्छा लगे!