Breaking News

बिलासपुर में SECL मुख्यालय में लगी भीषण आग:स्टोर रूम में रखे फर्नीचर समेत पूरा सामान जलकर खाक:

post

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित SECL के मुख्यालय में बुधवार की
रात अचानक आग लग गई। मुख्यालय परिसर के स्टोर रूम में आग लगने से वहां रखे
फर्नीचर सहित दूसरे सामान जलकर खाक हो गए। हालांकि, आग लगने के कारणों का
पता नहीं चल सका है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

SECL प्रबंधन का दावा है कि स्टोर रूम नहीं, बल्कि पुराने खंडहरनुमा
गोदाम में आग लगी थी, जहां पुराना यूजलेस सामान रखा हुआ था। इस घटना से
SECL मुख्यालय की सुरक्षा पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। फिलहाल आग पर काबू पा
लिया गया है।

आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख सुरक्षा बल के जवानों ने दी जानकारी।

SECL मुख्यालय में लगी भीषण आग

पुलिस ने बताया कि रात करीब 9.30 बजे डायल 112 को जानकारी मिली कि SECL
मुख्यालय में आग लग गई है। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब तक वहां भीषण आग
फैल चुकी थी और चारों तरफ लपटें और धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था।

इस दौरान SECL के सुरक्षा बलों ने गेट को बंद कर दिया था और किसी को
अंदर जाने नहीं दिया जा रहा था। पुलिसकर्मियों ने नगर सेना की दमकल की मदद
से आग को बुझाने का प्रयास किया। करीब 3 घंटे तक पुलिस और दमकलकर्मियों के
साथ ही SECL की सुरक्षा में तैनात जवान आग बुझाने के लिए मशक्कत करते रहे।

3 दमकलों से भी नहीं बुझी आग

इस दौरान देर रात तक फायर बिग्रेड से आग बुझाने की कोशिश चलती रही।
देखते ही देखते SECL के साथ ही नगर सेना की तीन दमकलें मौके पर पहुंच गई।
इसके बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। देर रात तक दमकलकर्मी आग बुझाने
में सफल हुए।

स्टोर रूम में रखे थे फर्नीचर सहित कई सामान

पुलिसकर्मियों के अनुसार जिस जगह पर आग लगी थी, वो SECL मुख्यालय का
स्टोर रूम है। वहां काफी फर्नीचर और अन्य सामान रखा हुआ था। आग से फर्नीचर
सहित पूरा सामान जलकर खाक हो गया है। पुलिस आग लगने के कारणों की जानकारी
जुटा रही है।

आग लगने की वजह का पता नहीं

आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। रात में परिसर में सुरक्षा बल
मौजूद था। उन्हें अचानक स्टोर रूम में आग की लपटें दिखीं, तब उन्होंने
अधिकारियों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद SECL की दमकल की मदद से आग
बुझाने की कोशिश की गई। आग नहीं संभली, तब डायल 112 को सूचना दी गई।

चार दमकलों की मदद से आग पर किया गया काबू।

SECL की सुरक्षा पर उठे सवाल

जिस समय आग लगी, तब जवान ड्यूटी पर थे, इसके बावजूद उन्हें आग लगने की
जानकारी नहीं हुई। इसके चलते परिसर की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।

SECL प्रबंधन का दावा, खंडहरनुमा गोदाम में लगी आग

SECL प्रबंधन का दावा है कि पुराने फर्नीचर नीलामी योग्य भी नहीं थे,
जिनमें आग लगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सनिश चंद्रा ने बताया कि आग से
ज्यादा कुछ नुकसान न

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner