Breaking News

आपको पता है दही और योगर्ट में अंतर? जानिए दोनों में से क्या है बेहतर:

post

गर्मी के मौसम में दही खाने की सलाह दी जाती है। इस मौसम में दही से
अलग-अलग तरह की ड्रिंक्स तैयार करते हैं। मार्केट में भी दही से बनी
तरह-तरह की चीजें मिलती हैं। योगर्ट एक ऐसा आइटम है जिसे लोग खूब चांव से
खाते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है कि दही और योगर्ट एक ही चीज है।
हालांकि, इन दोनों ही चीजों में काफी अंतर होता है। यहां जानिए दही और
योगर्ट में क्या अंतर है और दोनों में से क्या बेहतर है। 

एक ही तरह से बनती हैं दोनों चीजें?

दही और योगर्ट दोनों को दूध से ही बनाया जाता है। हालांकि दोनों को बनाने
का तरीका अलग होता है। दूध जब नेचुरल तरीके से फर्मेंट हो जाता है तो दही
बन जाता है। हालांकि, योगर्ट एक तरह का फ्लेवर वाला दही है। योगर्ट को
ज्यादा कंट्रोल्ड फर्मेंटेशन प्रोसेस से बनाया जाता है। इसी कंसिस्टेंसी
कस्टर्ड जैसी दिखाई देती है और ये टेस्ट में भी खट्टा होता है। जबकि दही
मीठे स्वाद का होता है। 

दही और योगर्ट में क्या बेहतर है

दही और योगर्ट दोनों में ही पोषक तत्व होते हैं। योगर्ट प्रोटीन, पोटेशियम,
मोलिब्डेनम, पैंटोथेनिक एसिड या विटामिन बी5 का एक बड़ा स्रोत है, जो
प्रोटीन से भरपूर होता है। ऐसे में ये वजन घटाने के लिए भी फायदेमंद होता
है। दही में प्रोबायोटिक्स भी होते हैं, जो आंत के स्वास्थ्य को स्वस्थ
बनाए रखने में मदद करते हैं। अपच की समस्या वाले लोगों के लिए दही एक
बढ़िया ऑप्शन है क्योंकि यह बेहतर पाचन में मदद करता है। दही में मौजूद
अच्छे बैक्टीरिया इम्यून सिस्टम को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते
हैं। यह कैल्शियम और फास्फोरस का एक मजबूत स्रोत है, जो हड्डियों की सेहत
के लिए अच्छा है। दही को सेहत के लिए बेहतर माना जाता है, क्योंकि इसे
बनाने के लिए किसी तरह की मिठास का इस्तेमाल नहीं किया जाता, जबकि योगर्ट
में मिठास जोड़ी जाती है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner