Breaking News

Ambikapur :: पीएम ने कहा - अब कांग्रेस का कहना है कि वो माता-पिता से मिलने वाली संपत्ति पर टैक्स लगाएगी । सीएम साय ने हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना है :

post

अंबिकापुर । राजधानी रायपुर के राजभवन में रात रुकने के बाद आज चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी अंबिकापुर पहुंचे। यहां के स्‍थानीय कॉलेज मैदान में विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भाजपा सरकार आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। लेकिन कांग्रेस हिंसा फैलाने वालों का समर्थन कर रही है, इतना ही नहीं जो लोग निर्दोषों को मार रहे हैं, पुलिस और सुरक्षाबलों पर हमला करते हैं वे मारे जाए तो कांग्रेस ऐसे लोगों को शहीद कहती है। इसी कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता आतंकवादियों के मारे जाने पर आंसू बहाती है। मोदी ने कहा कि जब मैं विकसित भारत कहता हूं, तो कांग्रेस वालों का और दुनिया में बैठी कुछ ताकतों का माथा गरम हो जाता है।अगर भारत शक्तिशाली हो गया, तो कुछ ताकतों का खेल बिगड़ जाएगा। अगर भारत आत्मनिर्भर बन गया, तो कुछ ताकतों की दुकान बंद हो जाएगी। इसलिए वो भारत में कांग्रेस और इंडी गठबंधन की कमजोर सरकार चाहते हैं। इस दौरान पीएम ने सरगुजा के साथ ही कोरबा और रायगढ़ संसदीय सीट के मतदाताओं को भी साधा।

सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब कांग्रेस का घोषणापत्र आया, उसी दिन मैंने कह दिया था कि कांग्रेस के घोषणापत्र पर मुस्लिम लीग की छाप है। जब संविधान बन रहा था, तब बाबा साहेब आंबेडकर के नेतृत्व में तय किया गया था कि भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा, लेकिन वोट बैंक की भूखी कांग्रेस ने कभी इन महापुरुषों की बातों की परवाह नहीं की, संविधान की पवित्रता की परवाह नहीं की और ना ही बाबा साहेब आंबेडकर के शब्दों की परवाह की।                 पीएम ने कहा कि  अब कांग्रेस का कहना है कि वो माता-पिता से मिलने वाली संपत्ति पर टैक्स लगाएगी। आप जो अपनी संपत्ति बनाते हैं वो आपके बच्चे को नहीं मिलेगी। उसे कांग्रेस का पंजा आपसे छीन लेगा। पीएम ने कहा कि कांग्रेस यानी कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी। हमारा देश संस्कार और संस्तुति से उपभोक्तावादी नहीं है। हम संरक्षित करने में विश्वास करते हैं। हम मेहनत करके जीने वाले लोग है भारत है यह भारत का मूलभूत संस्कार है। कांग्रेस इसे मिटाने की सोच रही है। अर्बन नक्सल, शहरी नक्सलियों ने कांग्रेस पर कब्जा कर लिया है। जितने साल देश में कांग्रेस सरकार थी आपका पैसा लूटा जाता था पर भाजपा आई तो आपका पैसा मिल रहा है। ये मोदी आपका बेटा है आपका इलाज मोदी करेगा। पहाड़ी कोरवा ,माझी मझवार जैसी जनजाति के लिए 24 हजार करोड़ की पीएम जनमन योजना बनाई है।                    रॉकेट की गति से विष्णुदेव साय ने चलाई सरकार - कुछ माह पहले मैंने आपसे कांग्रेस का भ्रष्‍टाचारी पंजा हटाने के लिए आशीर्वाद मांगा था, आपने मेरी बात का मान रखा और भ्रष्‍टाचारी पंजे को साफ कर दिया। विष्‍णुदेव साय विकास के लिए तेजी से काम कर रहे हैं, लेकिन इन्होंने कम समय में रॉकेट की गति से सरकार चलाई है। कांग्रेस संविधान बदलकर एससी-एसटी का हक छीनकर अपने वोट बैंक को देना चाहती है। 

सीएम साय बोले-लोकसभा में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना है - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जन-मन योजना के माध्यम से आदिवासियों का उत्थान हो रहा है। इसे देने वाले प्रधानमंत्री मोदी हैं। उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने राज्य की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। साथ ही कहा कि विधानसभा की तरह लोकसभा में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner