Breaking News

भाजपा की आक्रोश रैली को पुलिस ने रोका कालीबाड़ी के पास, झूूमाझटकी के बाद गिरफ्तारी:

post

00 बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध पर गृहमंत्री का निवास घेरने जा रहे थे भाजपाई
रायपुर।

राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराधों को लेकर जिला भाजपा
द्वारा मंगलवार को बुढ़ातालाब के पास धरना व प्रदर्शन के बाद गृहमंत्री
ताम्रध्वज साहू के निवास घेराव करने जा रहे भाजपा की आक्रोश रैली को पुलिस
ने कालीबाड़ी चौक पर ही रोक दिया। इस दरम्यान पुलिस और भाजपाईयों के मध्य
झूमाझटकी भी हुई। पुलिस ने रैली में शामिल भाजपा नेताओं को गिरफ्तार भी
किया।
इसके पहले धरना सभा को पूर्व मंत्री, विधायक बृजमोहन अग्रवाल,
राजेश मूणत, राजीव अग्रवाल, सच्चिदानंद उपासने, श्रीचंद सुंदरानी आदि भाजपा
नेताओं ने संबोधित करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया।
उन्होंने कहा कि राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में अपराध बढ़ते जा रहे हैं।
राजधानी के बीच चौराहे पर सारेआम एक कारोबारी की हत्या कर दी गई। बीती रात
में भी यहां हत्या की एक घटना सामने आई है। छोटी-छोटी बात पर मर्डर हो जा
रहा है। यहां किसी को कानून व्यवस्था का कोई डर नहीं है। महिलाओं पर
अत्याचार, बलात्कार के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सत्ता
में आने के  पहले कांग्रेस ने प्रदेश में शराबबंदी की घोषणा की थी, लेकिन
यहां नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। गांजा, अफीम के साथ कोकीन का कारोबार
करने वाले पकड़े जा रहे हैं। सट्टे का कारोबार भी जोरों पर है। दूसरी तरफ
थानों में स्टाफ लगातार बदल दिए जा रहे हैं। कोई थानेदार अपना इलाका समझ
पाता है, इसके पहले उसका तबादला कर दिया जाता है। तबादलों के चलते दफ्तरों
में कोई अधिकारी-कर्मचारी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश के लिए यह सब बहुत ही
दुखद पहलू है।
भाजपा नेताओं ने किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि
कांग्रेस ने सत्ता में आने के पहले प्रदेश के लाखों किसानों को बोनस देने
की बात कही थी, लेकिन उनका यह वादा भी पूरा नहीं हुआ। सत्ता में आने के बाद
किसानों को उनकी उपज का किस्तों में भुगतान हो रहा है। सैकड़ों किसान
घटिया बीज, फसल खराब होने से परेशान है और उन्हें कर्ज की चिंता सता रही
है। कई किसान आत्महत्या के लिए मजबूर होने लगे हैं। 

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner