Breaking News

Raipur :: लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार देखने छत्तीसगढ़ आया विदेशी राजनयिक दल, मिले सीएम साय से:

post

रायपुर। लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव आम चुनाव की प्रक्रिया, जनता के बीच उत्साह, पार्टियों की सक्रियता और मतदान को समझने के लिए विदेश राजनयिकों का भारत आया एक सात सदस्यीय दल कल रात प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात करने मुख्यमंत्री निवास पहुंचा। मुख्यमंत्री साय ने उनसे चुनाव प्रक्रिया को लेकर लम्बी चर्चा की और चुनाव प्रक्रिया की बारीकियां बताई। विदेशी मेहमानों ने भी मुख्यमंत्री से पिछले तीन दिन के अपने अनुभव साझा किये।

नेपाल, बांग्लादेश, मॉरीशस और रूस से आए सदस्यों ने मुख्यमंत्री से चुनाव के अनुभव साझा किये। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, खानपान, मेहमान नवाजी और यहाँ हो रहे विकास कार्यों की जम कर तारीफ भी की। विदेशी मेहमानों ने बताया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं, जिन्होंने 25 वैश्विक पार्टियों को लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान को देखने-समझने के लिए आमंत्रित किया। यहाँ उन्हें दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी “भाजपा” के चुनावी अभियान को समझने का मौका मिला, साथ ही विश्व के सबसे बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में यह पार्टी किस तरह चुनाव लड़ती है। उन्होंने यह भी देखा।

इस दौरान सीएम साय ने सभी अतिथियों को बस्तर, सरगुजा और जशपुर के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के बारे में अवगत कराया। वहां की आदिवासी संस्कृति, कला, वेशभूषा और खानपान के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने अतिथियों को मात्र 3 महीने की उनकी सरकार में जनहित के किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। एक-एक जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और उसके लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। छत्तीसगढ़ घूम कर सभी अतिथि बहुत ही खुश दिखे और मौका मिलने पर फिर यहाँ आने की बात कही।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner