आधार कार्ड एक दस्तावेज है जिसका उपयोग भारत में सरकारी और निजी कार्यों में बड़े पैमाने पर किया जाता है। सरकार लोगों से हर दिन अपना आधार अपडेट करने के लिए कहती रहती है। पहले यह काम कुछ कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाकर आसानी से किया जा सकता था, लेकिन अब ऐसे सेंटर धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं। इसी वजह से यूआईडीएआई द्वारा भुवन आधार पोर्टल लॉन्च किया गया है जिसके माध्यम से आसपास के आधार केंद्रों की जानकारी आसानी से पाई जा सकती है।आपको बता दें कि कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की संख्या कम होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भुवन आधार पोर्टल विशेष रूप से आधार केंद्र के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
भुवन आधार पोर्टल से आधार केंद्र कैसे खोजें?
सबसे पहले आपको भुवन आधार पोर्टल की वेबसाइट https://shuvan-app3.nrsc.gov.in/aadhaar/ पर जाना होगा।
“आस-पास के केंद्र” टैब पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
"स्थान" फ़ील्ड में अपना वर्तमान स्थान दर्ज करें। आप अपना पता, पिन कोड और अन्य विवरण भी भर सकते हैं।
"त्रिज्या" फ़ील्ड में, किलोमीटर में वह दायरा दर्ज करें जिसके भीतर आप नामांकन केंद्र ढूंढना चाहते हैं।
अब “खोज” बटन पर क्लिक करें।
अब पोर्टल आपकी स्क्रीन पर वांछित रेंज में केंद्रों की एक सूची दिखाएगा जिसमें से आप अपने लिए सही केंद्र चुन सकते हैं।
आधार केंद्र की जानकारी कितने तरीकों से प्राप्त की जा सकती है?
पिन द्वारा खोजें
मेरे नजदीक आधार केंद्र
राज्य के अनुसार खोजें
आधार केंद्र द्वारा खोजें
भुवन आधार पोर्टल क्या है?
यह पोर्टल भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो की मदद से तैयार किया गया है। लोकेशन सेवा इसरो द्वारा ही प्रदान की जा रही है। पोर्टल पर एक मैप है जिसमें आधार केंद्रों की संख्या और स्थान की जानकारी दी गई है. इसके साथ ही आप अपने पिन कोड या पोस्टल कोड के जरिए भी आधार केंद्र का पता लगा सकते हैं।

Journalist खबरीलाल