Breaking News

Katabhanji/Raipur :: बृजमोहन के अगुवाई में हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाजपा के समर्थन में किया रोड शो:

post

नाई समाज के सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल, बृजमोहन अग्रवाल ने किया स्वागत।

17 मई - छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को कांटाबांजी में रोड शो कर भाजपा के पक्ष में वोट मांगे। आज के रोड शो की शुरुआत बंगोमुंडा से हुई जहां पर बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। यह रैली बंगोमुंडा, पातलपड़ा, मुरीबहल होती हुई कांटाबांजी पहुंची। यहां हजारों महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी इस रोड शो में शामिल हुई और शहर की गलियों में घूमकर जनता से भाजपा के लिए आशीर्वाद मांगा।          आज के इस रोड शो के दौरान जगह जगह लोगों ने बृजमोहन अग्रवाल का भव्य स्वागत किया और आने वाले चुनाव में लोकसभा और विधानसभा दोनों के लिए भाजपा को वोट देने की मांग की। इस रोड शो का समापन शहर के रोड नंबर 2 पर स्थित भाजपा कार्यालय पर हुआ। जहां नाई समाज के सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल हुए , बृजमोहन अग्रवाल ने अंगवस्त्र पहनाकर लोगों का भाजपा में स्वागत किया।       इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, ओडिशा से डर का माहौल हटाने और यहां के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए भाजपा को जीताना जरूरी है। पटनायक और पांडियन की जोड़ी ने ओडिशा पर कब्जा कर लिया है। इन दोनों के चलते ही पश्चिम ओडिशा की स्थिति खराब हो गई है। अगर स्थिति को बदलना है तो कांटाबाजी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संगीता सिंहदेव और विधानसभा उम्मीदवार लक्ष्मण बाग को जितना है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner