Breaking News

लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में सुबह 11 बजे तक 23.66 फीसदी मतदान:

post

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को मतदान शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र समेत आठ राज्यों की 49 सीटों पर मतदान कराए जा रहे हैं। इस चरण में 695 प्रत्याशी मैदान में हैं। 82 प्रत्याशी यानी 12 फीसदी महिलाएं सियासी चौसर पर अपनी किस्मत आजमा रही हैं। चुनाव आयोग के अनुसार देश में सुबह 11 बजे तक 23.66 फीसदी मतदान हो चुका है।

 वहीं ओडिशा की 35 विधानसभा सीटों पर भी आज मतदान है। ओडिशा में इस दौरान 94,732 मतदान केंद्रों पर लगभग 9.47 लाख मतदान अधिकारी तैनात हैं।

पांचवें चरण में कई बड़े दिग्गजों की चुनावी प्रतिष्ठा दांव पर है। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, राहुल गांधी, चिराग पासवान, राजीव प्रताप रूडी, रोहिणी आचार्य,उमर अब्दुल्ला और पीयूष गोयल जैसे दिग्गज शामिल हैं। पांचवें चरण के साथ कुल 428 सीटों पर चुनाव संपन्न हो जाएगा।

सुबह 11 बजे तक राज्यवार मतदान प्रतिशत

    उत्तर प्रदेश 27.76

    ओडिशा 21.07

    जम्मू कश्मीर 21.37

    झारखंड 26.18

    पश्चिम बंगाल 32.70

    बिहार 21.11

    महाराष्ट्र 15.93

    लद्दाख 27.87

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner