थाना उरला पुलिस द्वारा चोरी की मोटर सायकल के साथ दो आरोपी रोशन तांडी व प्रेमचंद गुप्ता गिरफ्तार। नार्थ जोन कमिश्नरेट रायपुर की त्वरित कार्रवाई। दिनांक 22.08.2026 को शराब भट्टी के पास से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर मोटर सायकल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार।
प्रार्थी विनोद यादव पिता रामेश्वर यादव उम्र 28 साल, साकिन ग्राम बम्हणीडीह थाना बम्हणीडीह जिला जांजगीर चाम्पा, हाल पता मठपारा बीरगांव थाना उरला ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 22.08.2026 की सुबह करीब 09 बजे वह अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 11 बी वाय 9438 से काम करने सिवाली उदयोग सरोरा गया था। वहां मजदूर पूरा हो जाने से काम नहीं मिला, तो वह उरला शराब भट्टी आया और करीब 11:30 बजे गाड़ी खड़ी कर शराब लेने चला गया। करीब 12 बजे वापस आने पर गाड़ी वहां नहीं मिली। आसपास तलाश करने पर भी कोई पता नहीं चला। चोरी गई मोटर सायकल काले रंग की है, जिसका इंजन नंबर HA11F6THCK4574, चेचिस नंबर MBLHAW71THCJ5423, मॉडल 2026 तथा कीमत लगभग 30,000 रुपये है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना उरला में अपराध क्रमांक 434/2026, धारा 303(2) बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
मुखबिर से सूचना मिली कि रोशन तांडी एवं प्रेमचंद गुप्ता नामक व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल बेचने के लिए राधे राधे होटल के पास ग्राहक तलाश रहे हैं। कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी पुलिस उपायुक्त (उत्तर जोन) श्रीमती दीपमाला कश्यप के निर्देशन पर व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आदित्य पाण्डेय व सहायक पुलिस आयुक्त (उरला) सुश्री पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व मे द्वारा तत्काल त्वरित कार्रवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम *रोशन तांडी* एवं *प्रेमचंद गुप्ता* बताया। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों ने जुर्म करना स्वीकार किया।
आरोपियों के विरुद्ध धारा 303(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। नार्थ जोन पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा वाहन चोरी जैसे अपराधों में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Journalist खबरीलाल