Breaking News

बलात्कार का आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार:

post

राजनांदगांव। नाबालिग से बलात्कार के मामले में छुईखदान पुलिस ने 24 घंटे
के अंदर नागपुर भागने में फिराक में रहे आरोपी अजय यादव को गिरफ्तार कर
लिया गया।

पुलिस ने बताया कि अजय यादव (25 वर्ष) ने गांव के एक व्यक्ति
के घर स्थित कोठे में कल दोपहर को नाबालिग से दुष्कर्म किया और उसने घटना
की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की भी धमकी देकर वहां से फरार हो
गया। पीडि़ता ने साहस जुटाते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी और छुईखदान
थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पीडि़ता ने पुलिस को दिए अपने
बयान में बताया कि आरोपी अजय यादव ने 19 अक्टूबर को करीब एक बजे जबर्दस्ती
हाथ पकड़कर गांव के एक मकान के कोठे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने पीडि़ता द्वारा दर्ज कराए गए बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा
376, 506 भादवि 4, 6 पाक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया। आरोपी नागपुर भाग
जाता इससे पहले ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर
लिया।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner