Breaking News

रायपुर, सरगुजा, रायगढ़ समेत इन सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने बनाई बढ़त, जानें…:

post

रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सात चरणों में हुए मतदान की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से देशभर में विभिन्न मतगणना केन्द्रों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है। यह अंतिम वोट गिने जाने तक निरंतर जारी रहेगी। शुरुआती दौर में 8 सीटों पर भाजपा और 3 पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। सरगुजा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, कांकेर, कोरबा और बस्तर लोकसभा सीट पर आज नतीजे सामने आ जाएंगे।

छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर मतगणना हो रही है। राजधानी रायपुर लोकसभा सीट के लिए पहले राउंड की गिनती खत्म हो चुकी है। जिसमें बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल 8374 वोट से आगे चल रहे हैं। बस्तर, सरगुजा और रायगढ़, रायपुर लोकसभा सीटों पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। वहीं बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप लगभग 7 हाजर वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीँ रायगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया 12 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। सरगुजा से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महराज 7 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहले राउंट की गिनती के बाद 8790 वोट से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के संतोष पांडेय से आगे चल रहे हैं।

छत्‍तीसगढ़ की 11 सीटों में से 2 सीटों राजनांदगांव और कोरबा सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है। बाकी 9 सीटों पर बीजेपी बढ़त बना ली।

बस्‍तर में बीजेपी के महेश कश्‍यप फिर कवासी लखमा से 2232 वोट से आगे निकल गए हैं। इस सीट पर हर राउंड के बाद आंकड़े बदल रहे हैं। शुरुआत में महेश कश्‍यप 48 वोट से आगे थे फिर लखमा आगे हो गए थे। लेकिन अब महेश फिर आगे निकल गए हैं।

कोरबा में ज्‍योत्‍सना महंत 6775 वोट से आगे हैं, जबकि राजनांदगांव में भूपेश बघेल की बढ़त का अंतर 2402 रह गया है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner