Breaking News

Rajnandgaon :: पति-पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, पति की हालत गम्भीर:

post

राजनांदगांव । राजनांदगांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां घर में सो रहे पति-पत्‍नी को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। घटना सांकरदाहरा से लगे ग्राम कन्हारपुरी की है। इस घटना में कन्हारपुरी निवासी अशोक लेंझारे (50 वर्षीय) बुरी तरह से झुलस गए हैं। वहीं पत्नी उषा लेंझारे (47 वर्षीय) भी घायल है। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव से मेडिकल अस्पताल रेफर किया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल अशोक लेंझारे को रायपुर रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही डोगरगांव पुलिस भी जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार की सुबह करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच की है। जब अज्ञात तीन से चार लोगों ने पेट्रोल डालकर अशोक लेंझारे व उषा लेंझारे को जलाने का प्रयास किया। घटना का कारण तो स्पष्ट नहीं हुआ है। लेकिन यह जानकारी सामने आयी है कि घायल अशोक लेंझारे गांव में ही चिल्हर में पेट्रोल बेचने का काम करता है। सांकरदाहरा में भी उसकी एक दुकान है।

खबर यह भी है कि पेट्रोल डालकर जलाने से पहले घायल अशोक लेंझारे के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट तक की है। जिसके कारण उसके सिर व अन्य हिस्से में चोंट के गंभीर निशान मिले हैं। मारपीट की घटना को देख पत्नी उषा लेंझारे बीच बचाव कर रही थी, तभी अज्ञात लोगों ने पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी, जिसमें अशोक लेंझारे के साथ उसकी पत्नी उषा भी झुलस गई। हालांकि उषा की हालत सामान्य बताई जा रही है। अशोक की स्थिति गंभीर है। लगभग 70 प्रतिशत से अधिक जल जाने की जानकारी मिली है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner