Breaking News

आखिर सत्य की जीत हुई: मान:

post

चंडीगढ़,  कथित आबकारी नीति घोटाले में उच्चतम न्यायालय से दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल को जमानत मिलने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को कहा कि आखिर सत्य की जीत हुई।

श्री मान ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “आखिर सत्य की जीत हुई... आप प्रमुख को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। जमानत मिलने से साबित हो गया है कि सत्य को कभी दबाया नहीं जा सकता। इंकलाब ज़िन्दाबाद।”

पूर्व क्रिकेटर एवं आप के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने भी फैसले का स्वागत करते हुए एक्स पर कहा कि श्री केजरीवाल को जमानत मिलने की खबर सुनकर खुशी हुई। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश पैदा होगा और पार्टी के हरियाणा चुनाव अभियान को बल मिलेगा।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner