थाना : पुरानी भिलाई। दुर्गा पंडाल की दान पेटी एवं शकुन टावर से एसी का कॉपर वायर चोरी करने वाले आरोपी राजू चेलक एवं आदित्य नायक गिरफ्तार, दो विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल। थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने चोरी के दो प्रकरणों में त्वरित विवेचना करते हुए आरोपियों की पहचान कर वैधानिक कार्रवाई की। आरोपियों द्वारा रैकी कर दुर्गा पंडाल में रखी दान पेटी एवं शकुन टावर के एसी का कॉपर वायर चोरी करना बताया गया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की रकम आपस में बांटने तथा कॉपर वायर को बोरी में भरकर छिपाने की जानकारी दी। आरोपियों की निशानदेही पर लगभग 02 किलोग्राम कॉपर वायर एवं 1,200 रुपये नगद जप्त किए गए। प्रकरण में तीन वयस्क आरोपियों के विरुद्ध गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई तथा दो विधि से संघर्षरत बालकों को बाल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Journalist खबरीलाल