Breaking News

Durg Police (खबरीलाल न्यूज़) :: पुलिस स्मृति दिवस - पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने परेड की सलामी लेकर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किये :

post

khabrilalदुर्ग पुलिस। पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने परेड की सलामी लेकर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया। कर्तव्यपथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिस जवानों का साहस, समर्पण एवं राष्ट्रसेवा सदैव स्मरणीय रहेगा।दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को प्रथम वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई परिसर स्थित शहीद स्मारक प्रांगण में पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग अभिषेक शांडिल्य, भा.पु.से. द्वारा परेड की सलामी ली गई तथा शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं नागरिकों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को नमन किया गया। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग विजय अग्रवाल, भा.पु.से. सहित बालोद एवं बेमेतरा के पुलिस अधीक्षकों, प्रथम वाहिनी छसबल के सेनानी, पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों एवं शहीद परिवारों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस बल ने शहीद जवानों के आदर्शों पर चलते हुए जनसेवा, नागरिक सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

वीर शहीदों का बलिदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner