Breaking News

बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 26 किलोग्राम गांजा के साथ मध्यप्रदेश के तस्कर को किया गिरफ्तार :

post

जगदलपुर। बोधघाट जगदलपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई
करते हुए मध्यप्रदेश के मुरैना निवासी गांजा तस्कर को 26 किलोग्राम गांजा
के साथ गिरफ्तार किया। जप्त गांजे की कीमत 2 लाख 60 हजार रुपए बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा
अपराधी तत्वों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बस्तर पुलिस
को गांजा तस्कर पर कार्रवाई में सफलता मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना बोधघाट को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध
युवक विशाखापटनम- किरंदुल पैसेंजर ट्रेन से रेलवे स्टेशन पर उतरा है और
उसके पास तीन पिट्ठू बैग में गांजा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित
कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ा और उसके बैग की तलाशी ली, जिसमें 26
किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

आरोपी ने अपना नाम आनंद शर्मा निवासी मुरैना मध्यप्रदेश बताया। आरोपी को
एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर, सहायक उप निरीक्षक
दिनेश उसेंडी, प्रधान आरक्षक सुनील मनहर, प्रकाश मनहर, आरक्षक प्रकाश नायक,
त्रिनाथ कश्यप, होरी लाल आर्मो, और राकेश मंडावी की महत्वपूर्ण भूमिका
रही।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner