छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक बाद एक दुष्कर्म की
घटनाएं सामने आ रही हैं। अब एक युवक ने 90 साल की महिला से दुष्कर्म का
प्रयास किया है। मामला रामानुजगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने तीन दिन
बाद गुरुवार को एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी
के मुताबिक, विजय नगर चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी 90 साल की महिला के
घर में 18 अक्टूबर की शाम को कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए आसपास
के गई लोग पहुंचे थे। इस दौरान अचानक से लाइट चली गई। आरोप है कि इसका
फायदा उठाकर जगन बिगन (25) ने वृद्धा से अश्लील हरकत शुरू कर दी और
दुष्कर्म का प्रयास किया।
परिजनों ने दबाव बनाया तो पुलिस ने मामला दर्ज किया
वृद्धा
ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया। इसके बाद परिजन अगले दिन केस दर्ज कराने
के लिए थाने पहुंचे गए, लेकिन पुलिस ने उन्हें लौटा दिया। काफी दबाव बनाने
के बाद पुलिस ने गुरुवार को एफआईआर दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़ा गया आरोपी युवक रिश्तेदार बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस आगे की
कार्रवाई कर रही है।
पुलिस बोली- घटना पर यकीन नहीं था
टीआई
विनोद पासवान का कहना है कि वृद्धा के परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने आए थे,
लेकिन घटना को लेकर यकीन नहीं था। कोई इतनी वृद्ध महिला के साथ कैसे
दुष्कर्म का प्रयास कर सकता है। परिजन तो वृद्धा से दुष्कर्म करने का आरोप
लगा रहे हैं। परिजन के दबाव में केस दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर
लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Journalist खबरीलाल