Breaking News

अमेरिका में छुट्टियां मना रही हैं Zareen Khan:

post

एक्ट्रेस जरीन खान काफी समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो आए दिन अपने फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं. इन दिनों जरीन खान अमेरिका के टेक्सस प्रांत के ऑस्टिन में छुट्टियां मना रही हैं. अपने इस वेकेशन की कुछ फोटो एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. बता दें कि इंस्टाग्राम पर जरीन खान ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि माउंट बोनेल के लुभावने दृश्यों का आनंद लेते हुए – ऑस्टिन में प्रकृति और क्षितिज का परफेक्ट मिश्रण है. फोटो देखने के बाद फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि बहुत खूबसूरत और सुंदर लग रही हो आप. दूसरे ने लिखा कि बहुत खूबसूरत.

अमेरिका में छुट्टियां मना रही हैं Zareen Khan, इंस्टाग्राम पर शेयर किया  Photo ... - Lalluram

बता दें कि कलकत्ता हाई कोर्ट ने हाल ही में ‘हाउसफुल 2’ अभिनेत्री के खिलाफ 2018 में दायर एक आपराधिक मामले को खारिज कर दिया था. उनपर आरोप था कि कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार बाध्य होने के बावजूद नवंबर 2018 में वह काली पूजा कार्यक्रम में अतिथि कलाकार के रूप में उपस्थित नहीं हुई थीं.

वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो जरीन खान जल्द ही अपकमिंग ऐतिहासिक ड्रामा ‘करिकालन’ में विक्रम के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं. फिल्म में विक्रम संगम काल के चोल के शुरुआती लोकप्रिय तमिल राजाओं में से एक, करिकालन चोल की ऐतिहासिक भूमिका में नजर आएंगे. वहीं, जरीन खान (Zareen Khan) एक वेलिर यानी सामंती खानदान की लड़की की भूमिका में नजर आएंगी. इससे पहले जरीन खान  ‘वीर’, ‘हाउसफुल 2’, ‘हेट स्टोरी 3’, ‘वजह तुम हो’, ‘अक्सर 2’, और ‘1921’ समेत अन्य कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner