बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने कोरोना से लड़ने के लिए
छत्तीसगढ़ को दो हजार PPE किट उपलब्ध कराए हैं। प्रदेश में किट पहुंचते ही
सोशल मीडिया पर हंगामा शुरू हो गया है। लोगों का कहना है कि शाहरुख खान ने
छत्तीसगढ़ का अपमान किया था और वे इसे कभी नहीं भूल सकते। वहीं समर्थन करने
वाले भी कम नहीं हैं और उन्होंने कहा, एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे
मिस्टर खान।
छत्तीसगढ़ को यह PPE किट शाहरुख खान की
संस्था मीर फाउंडेशन की ओर से उपलब्ध कराए गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
ने ट्वीट कर शाहरुख खान को शुक्रिया कहा है। लिखा- बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख
खान द्वारा संचालित NGO मीर फाउंडेशन ने कोविड 19 से लड़ाई के लिए
छत्तीसगढ़ को 2 हजार पीपीई किट्स उपलब्ध कराएं हैं। इस बड़ी लड़ाई में
योगदान के लिए मैं शुक्रिया अदा करता हूं।
मुख्यमंत्री के इस ट्वीट के बाद ही शुरू हुआ विरोध
मुख्यमंत्री
बघेल के इस ट्वीट के बाद यूजर ने लिखा कि जब रायपुर में IPL हुआ था तब
शाहरुख ने छत्तीसगढ़ का अपमान किया था। कहा था कि यहां उनके रहने लायक होटल
तक नहीं हैं। इतना घमंड है तो दिए सामान को वापस भेज दो। वहीं एक यूजर ने
लिखा कि ये दानदाता क्या अभी तक नींद में थे। कुछ यूजर ने समर्थन में लिखा
है कि बिना शोर मचाए दान करना शाहरुख से सीखें।

Journalist खबरीलाल