Breaking News

8 मार्च तक महिलाओं को खाते में पैसे भेजने का था वादा, एक बहाना बना सकती है BJP: आतिशी:

post

नई दिल्ली. दिल्ली
की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
की सरकार अपने वादों को पूरा नहीं करना चाहती है और इसके लिए आर्थिक स्थिति
ठीक नहीं होने का बहाना बना सकती है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार
के दौरान दिल्ली की आर्थिक स्थिति मजबूत किए जाने का दावा करते हुए कहा कि
भाजपा ने 8 मार्च तक सभी महिलाओं के खातों में 2500 रुपए की पहली किस्त
भेजने का वादा किया था, लेकिन इसे पूरा करने का उनका इरादा नहीं है। भाजपा
ने दिल्ली में सरकार बनने पर 'महिला समृद्धि योजना' लागू करने का वादा किया
है।

आतिशी ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान
कहा, 'भाजपा ने दिल्ली चुनाव में कई वादे किए। उन्होंने मोदी की गारंटी नाम
से पर्चा बांटा जिसमें पहला वादा है कि दिल्ली की हर महिला को 2500 रुपए
मासिक दिए जाएंगे। भाजपा ने बार-बार कहा कि पहली कैबिनेट में महिलाओं को
ढाई हजार मासिक आर्थिक सहायता देने का निर्णय होगा और 8 मार्च तक दिल्ली की
हर महिला के खाते में पहली किस्त आ जाएगी। भाजपा के सूत्रों के हवाले से
हमें पता चला है कि ना सिर्फ ढाई हजार बल्कि बाकी सारे वादे जो भाजपा ने
किए थे उनको पूरा करने का उनका कोई इरादा नहीं है।'

कार्यवाहक
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में विधायकों के बीच लड़ाई झगड़ा चल रहा है
कि कौन किस विभाग का मंत्री बनेगा कि कौन कितनी लूट कर सकता है। आतिशी ने
कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी की सरकार पर ठीकरा फोड़कर बहाना बनाएगी और
वादे पूरे नहीं करेगी। उन्होंने कहा, 'उन्होंने (भाजपा) प्लान बनाया है कि
अपने वादे ना पूरा करने का ठीकरा वो आम आदमी पार्टी पर फोड़ेंगे और कहेंगे
कि हम इसलिए वादे पूरे नहीं कर पाए क्योंकि दिल्ली सरकार के पास पैसे नहीं
है। क्योंकि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली सरकार को वित्तीय संकट में
डाल दिया। ये बहाना करके अपनी लूट को छिपाने की कोशिश करेंगे, अपने वादे
तोड़ने के बहाने बनाएंगे।'

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner