Breaking News

बदहाल कानून व्यवस्था में दुकानें 24 घंटे कैसे खुलेंगीं : कांग्रेस:

post

रायपुर । राज्य में 24 घंटे दुकाने खुली रखने के निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह सरकार दिन में तो लोगों को सुरक्षा नही दे पा रही है। प्रदेश में कानून की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। रोज हत्याये, चाकूबाजी, डकैती की घटनाये की हो रही है, लोग घर से बाहर निकलते है तो कौन से चौराहे में कौन नशेड़ी व्यक्ति चाकू मार देगा इसकी कोई गारंटी नही है। महिलाये रात को घर से बाहर निकलने को डरती है। जब राजधानी में दिन दहाड़े हत्या हो रही है, गोलियां चल रही ऐसे में आम आदमी के बीच जो भय का वातावरण है उसे दूर करने में भाजपा सरकार नाकामयाब साबित हुई है सरकार बताये रात में जब दुकाने खुलेगी तो आम आदमी और व्यापारियों की सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा?

दीपक बैज ने कहा कि ऐसे असुरक्षित वातावरण में कौन घर से सामान खरीदने बाजार जायेगा? 24 घंटे दुकाने खोलने का अनुमति दे भी रहे तो ऐसा वातावरण तैयार करना चाहिये कि लोग अपने घर से बाहर खरीदारी करने निकले तो सुरक्षा प्रदान की जा सके। प्रदेश में कानून की स्थिति बदतर हो गयी है कि लोग घर से बाहर निकलने के लिये डरते है। ऐसे में रात में दुकाने खोलने की अनुमति दे भी दिये तो लोग डर के कारण समान खरीदने नही जायेंगे। पहले वातावरण और कानून व्यवस्था सुधारने की आवश्यकता है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner