Breaking News

पीएम मोदी, नड्डा के बाद अब संघ प्रमुख भागवत पहुंच रहे बिहार दौरे पर :

post

सुपौल । बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने है। यह
देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी
नड्डा सहित तमाम सियासी दिग्गज बिहार में दौरा कर रहे है। वहीं अब
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत 6 मार्च को बिहार
के सुपौल जिले आ रहे है। विधानसभा चुनाव से पहले उनके इस दौरे को खासा
महत्व है। इस दौरान भागवत वीरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 01 स्थित केशव
नगर में बने सरस्वती विद्या मंदिर के नए भवन का उद्घाटन करने वाले है। 

बता दें, यह पहली बार होगा जब संघ प्रमुख इंडो-नेपाल बॉर्डर पर किसी
कार्यक्रम को संबोधित करने वाले है। उनके इस दौरे को लेकर व्यापक तैयारियां
की जा रही हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सर संघ संचालक भागवत
गुरुवार को दिन के 11.30 बजे बीरपुर पहुंचकर 1 बजे से कार्यक्रम में
हिस्सा लेने पहुंचने वाले है। फिर अपने संबोधन के बाद  2.30 बजे स्वयं
सेवकों के साथ बैठक करने वाले है। नेपाल से सटे वीरपुर जैसे इलाके में इस
तरह के आयोजन का खास महत्व है। यह क्षेत्र राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक
समृद्धि और सीमावर्ती इलाकों में शिक्षा के प्रचार-प्रसार का प्रतीक बन रहा
है। सीमावर्ती इलाकों में विद्या भारती के स्कूल जैसे संस्थान न केवल
शिक्षा का स्तर बढ़ा रहे हैं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा को भी मजबूती
प्रदान कर रहे हैं। 

विद्या भारती बिहार के क्षेत्र संगठन मंत्री ख्याली राम ने कहा, भागवत जी
का वीरपुर में आना हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है। यह लंबे समय से योजना
में था कि विद्यालय का उद्घाटन उनके हाथों कराया जाए। कोरोना महामारी के
कारण यह संभव नहीं हो सका। अब यह मौका आ रहा है, और हम सभी कार्यकर्ता
जोरदार तैयारी कर रहे हैं। उनके आगमन से यह संदेश जाएगा कि हिंदुत्व के
सबसे बड़े चिंतक और मार्गदर्शक हमारे बीच आ रहे हैं।

अपने दौरे के दौरान भागवत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों और
आम नागरिकों से मुलाकात करने वाले है। वे समाज और राष्ट्र निर्माण से
जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने वाले है। इस मौके पर हिंदुत्व, शिक्षा और
सामाजिक एकता को लेकर संवाद होगा। कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में लोगों
के जुटने की संभावना है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner