Breaking News

ED की रेड के बाद विधानसभा में हंगामा, निलंबित विधायक बाहर गाने लगे गाना:

post

रायपुर । पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ईडी की रेड पर छत्तीसगढ़ विधासभा में सोमवार को कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया। काफी देर तक उनके शांत नहीं होने पर विधानसभा कांग्रेसी विधायकों को निलंबित कर दिया। तब कांग्रेस विधायक विधानसभा के बाहर गांधी प्रतिमा के पास धरने पर बैठ गए और भजन-गाना गाने लगे।

सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई पूर्व सीएम भूपेश बघेल के निवास पर ईडी की दबिश को लेकर विपक्ष सदन के भीतर आक्रामक नजर आया। विपक्ष के सदस्य नारेबाजी करते हुए गर्भगृह तक पहुंच गए। गर्भगृह में पहुंचकर नारेबाजी करने पर विपक्ष के सदस्य निलंबित हुए। निलंबन के बाद विपक्षीय सदस्य गर्भगृह में धरने पर बैठ गए हैं।

सदन स्थगित होने पर बाहर निकले कांग्रेस विधायक
इस दौरान अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, प्रश्नकाल खत्म होने के बाद अपनी बात आप शून्यकाल के दौरान उठाएं। लगातार विपक्ष ने सदन के भीतर तेज हंगामे के साथ ईडी से डराना बंद करो और बीजेपी सरकार डरती है, ED को आगे करती है के नारे लगाए। इस दौरान हंगामा को देखते हुए सदन की कार्रवाई 10 मिनट तक स्थगित कर दी गई है। लगातार सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होती रही। व्यवस्था के बाद भी लगातार विपक्ष सदन के भीतर नारेबाजी कर रहा है।

भजन गाने लगे कांग्रेस विधायक
इसके बाद कांग्रेस विधायक गांधी प्रतिमा के पास धरने पर बैठ गए। वे पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ED की कार्यवाही का विरोध करते रहे। विधायकगण रघुपति राघव राजा राम भजन गाते रहे। साथ वे विपक्ष को डराना बंद करो... के लगाते रहे।

मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का बयान सामने आया है। बैज ने ईडी की दबिश को भाजपा की हताशा बताते हुए कहा- BJP की राजनीति जांच एजेंसियों के सहारे चल रही है। सात साल पुराने झूठे केस को अदालत ने खारिज कर दिया। लेकिन दुर्भावना से ईडी को मोहरा बना दिया गया। आज सुबह ईडी की टीम पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के निवास पर पहुंची। ये जांच है या राजनीतिक प्रतिशोध ?अगर भाजपा यह सोच रही है कि कांग्रेस को डराया या रोका जा सकता है। तो यह उसकी सबसे बड़ी भूल है। कांग्रेस न झुकी है, न झुकेगी अब हर षड्यंत्र का जवाब और भी दमदार होगा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner