Breaking News

बेकाबू कार ने लोगों को रौंदा : तीन लोगों की मौके पर मौत, ड्राइवर गिरफ्तार:

post

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से सड़क हादसे का मामला सामने आया है यहां पर बेकाबू स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे टहल रहे लोगों को कुचल दिया। इस दौरान मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई है। स्कॉर्पियो की स्पीड अधिक होने के कारण वह लोगों को रौंदते हुए अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी।

मामले में आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना बीती रात एनएच 30 पर दरबा गांव की है। वहीं यह पूरा मामला बिरेझर चौकी क्षेत्र का है।

दो बाइक की टक्कर, चार युवकों की मौत

वहीं बैकुंठपुर के सोनहत के अंतर्गत आने वाले ग्राम कटगोड़ी में भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना पास में लगे CCTV में रिकार्ड हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइकों की गति काफी तेज थी। शुरुआती जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण ओवर स्पीड और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाना बताया जा रहा है।

लापरवाही बनी हादसे की वजह

हादसे में अमित कुमार प्रजापति निवासी कछार, कृष्ण कुमार, रोहित चौधरी राहुल पनिका की मौत हो गई। वहीं हादसे में एक अन्य युवक को गंभीर चोटे आई है, जिसका उपचार जारी है। शनिवार की देर शाम सोनहत ब्लॉक के कटगोड़ी में दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के कारण घटित हुई है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner