रायपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर में आईटीएस अंशुमान
गुप्ता ने उप-निदेशक (प्रशासन) का पदभार ग्रहण कर लिया है। श्री गुप्ता
इससे पूर्व एम्स ऋषिकेश के उप-निदेशक (प्रशासन) के पद पर चार वर्ष से
कार्यरत थे। 1995 बैच के आईटीएस अधिकारी श्री गुप्ता इससे पूर्व दूरसंचार
विभाग में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें प्रशासन के
विभिन्न मुद्दों और चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ बनाने का 23 वर्ष का विस्तृत
अनुभव है। उन्होंने आईआईटी-रूडक़ी से बी.टेक. और आईआईएम-अहमदाबाद से एमबीए
किया है। निदेशक प्रो. (डॉ.) नितिन एम. नागरकर सहित सभी विभागाध्यक्षों ने
उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं और आशा प्रकट की है कि एम्स उनके लंबे
अनुभव से निश्चित ही लाभान्वित होगा।

Journalist खबरीलाल