Breaking News

चेरपाल-पालनार में 45 किलो का:

post

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में लगातार हो रही मुठभेड़ों के बीच नक्सली बौखलाए हुए हैं और जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसी क्रम में नक्सलियों ने चेरपाल-पालनार मार्ग पर 45 किलो का आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बिछा रखा था, जिसे जवानों ने समय रहते बरामद कर डिफ्यूज कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, बीजापुर जिले में CRPF 222 वाहिनी की टीम पालनार कैंप से एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी पर निकली थी। ड्यूटी से वापसी के दौरान जब जवान 2 किलोमीटर दूर चेरपाल-पालनार मार्ग पर पहुंचे, तो उन्हें 45 किलो का आईईडी मिला। इसके बाद बीडीएस बीजापुर और केरिपु 222 वाहिनी की टीम ने मौके पर पहुंचकर आईईडी को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।

नक्सलियों की साजिश के तहत यह आईईडी जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए रखा गया था। आईईडी का कमांड स्वीच सिस्टम लगभग 150 मीटर की दूरी पर था, लेकिन जवानों की सतर्कता और सूझबूझ के कारण नक्सलियों की यह साजिश नाकाम हो गई। यह घटना इस बात का सबूत है कि सुरक्षा बल लगातार नक्सलियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई में सक्रिय हैं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner