Breaking News
खेल post authorJournalist खबरीलाल Wednesday ,April 16,2025

खिलाड़ियों को फंसाने की साजिश बेनकाब! IPL 2025 में फिक्सिंग का साया:

post

IPL का रोमांच चरम पर है. इस बीच एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, IPL के 18वें सीजन में फिक्सिंग की कोशिश की जा रही है. BCCI के एंटी करप्शन और सिक्योरिटी यूनिट (ACSU) ने लीग की सभी 10 टीमों को पहले ही आगाह कर दिया है. उसने चेतावनी दी है कि अगर कोई भी उनसे संपर्क साधने की कोशिश करता है तो तुरंत रिपोर्ट करें. ACSU के मुताबिक, फिलहाल टूर्नामेंट पर करप्शन के बादल मंडरा रहे हैं. इसके लिए फैन बनकर खिलाड़ियों, कोच, सपोर्ट स्टाफ, टीम के मालिक और कमेंटेटर्स के परिवार को महंगे गिफ्ट के जरिए लुभाने की कोशिश की जा रही है.

कौन है मास्टरमाइंड?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, ACSU का मानना ​​है कि हैदराबाद का एक बिजनेसमैन टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वालों से दोस्ती करने की कोशिश कर रहा है. हालांकि, उसका अभी खुलासा नहीं हो सका है. लेकिन इतना जरूर पता चला है कि इस बिजनेसमैन का सट्टेबाजों से सीधा संबंध है. वह पहले भी इस तरह भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल रह चुका है. उसका पुराना रिकॉर्ड है. इसलिए ACSU ने सभी IPL से किसी भी तरह से जुड़े हर शख्स को आगाह किया है. साथ ही कहा है कि अगर ये बिजनेसमैन किसी भी तरह संपर्क साधने की कोशिश करता है तो तुरंत रिपोर्ट करें. उसके साथ किसी भी संभावित संबंध या जुड़ाव का भी खुलासा करें.

ऐसे हो रही लुभाने की कोशिश
रिपोर्ट के मुताबिक ये शख्स खुद को एक फैन बताकर खिलाड़ियों, कोच, सपोर्ट स्टाफ और फ्रेंचाइजी मालिकों के करीब आने की कोशिश कर रहा है. कथित तौर पर उसे टीम के होटल और मैचों में भी देखा गया है. वो अपने टारगेट को प्राइवेट पार्टियों में आमंत्रित कर रहा है. ऐसी भी जानकारी है कि वह ना सिर्फ टीम मेम्बर्स बल्कि उनके परिवारों को भी गिफ्ट दे रहा है. रिपोर्ट की मानें तो वह फैन बनकर खिलाड़ियों, कोच और कमेंटेटर्स के परिवार वालों को ज्वेलरी की दुकानों और महंगे होटलों में ले जाने का ऑफर देता है. इतना ही नहीं उसने सोशल मीडिया के जरिए विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से भी संपर्क करने की कोशिश की है.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner