Breaking News
मनोरंजन post authorJournalist खबरीलाल LAST UPDATED ON:Tuesday ,April 29,2025

युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद अब इस फिल्म में डेब्यू करेंगी धनश्री वर्मा:

post

डांस कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा बीते दिनों अपने पूर्व पति और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ तलाक को लेकर सुर्खियों में थी। तलाक के बाद अब धनश्री वर्मा एक्टिंग में डेब्यू के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। बॉलीवुड कलाकारों को डांस की ट्रेनिंग देने वाली धनश्री वर्मा अब खुद फिल्मों में एक्टिंग करने वाली हैं। धनश्री वर्मा दिल राजू की अपकमिंग फिल्म में नजर आएंगी। धनश्री वर्मा ने खुद फिल्म से जुड़ी जानकारी दी है और बताया है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक धनश्री वर्मा की अपकमिंग फिल्म को श्री शशि कुमार डायरेक्टर कर रहे हैं और जल्द ही फिल्म की पूरी कास्ट से जुड़ी जानकारी सामने आएगी। धनश्री वर्मा जिस फिल्म से एक्टिंग में डेब्यू करने जा रही हैं, वो तेलुगू फिल्म है और फिल्म का नाम आकासम दाती वास्तव (Akasam Daati Vastaava) है। इस फिल्म को दिल राजू बना रहे हैं। फिल्म के शूटिंग सेट से ली गई कुछ तस्वीरें धनश्री वर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है और कैप्शन में लिखा, और शूटिंग पूरी हुई। यह मेरा पहला प्रोजेक्ट था, मेरी खास फिल्म आपके लिए, अपनी पहली फिल्म पूरी करने का एहसास अलग होता है। बहुत एक्साइटेड और नर्वस हूं। अपनी सुपर टीम और दिल राजू प्रोडक्शन के साथ बेहतरीन समय बिताया, थिएटर में मिलते हैं। भगवान की प्लानिंग।

धनश्री वर्मा ने इससे पहले भी शूटिंग सेट से जुड़ी अपनी तस्वीरें साझा की थी, लेकिन अब फिल्म के नाम का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि फिल्म में डांस कोरियोग्राफर यशवंत कुमार जीवकुंतला लीड किरदार निभा रहे हैं, मलयाली एक्ट्रेस कार्तिका मुरलीधरन भी अहम किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म डांस पर आधारित फिल्म है। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि फिल्म की कहानी धनश्री के लिए मददगार रही होगी। अब तक सेलिब्रिटीज को डांस के लिए ट्रेंड करने वाली कोरियोग्राफर अब खुद एक्टिंग के मैदान में उतरी हैं। एक्टिंग में उनकी सफलता की चाभी अब दर्शकों के हाथ है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner