Breaking News

खबरीलाल न्यूज़ : पाक की नापाक हरकतों से परेशान हुए कश्मीर के लोग:

post

पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और जम्मू-कश्मीर के पांच सीमावर्ती जिलों में बिना उकसावे के गोलीबारी की जिसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह लगातार आठवीं रात थी जब पाकिस्तान ने एलओसी के पास गोलीबारी की। यह गोलीबारी ऐसे समय में की जा रही है जब 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत तथा पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है।

एलओसी और आईबी के पास रहने वाले आम नागरिकों ने अपने सामुदायिक और निजी बंकरों की सफाई शुरू कर दी है, ताकि गोलाबारी बढ़ने की स्थिति में वे वहां शरण ले सकें।

जम्मू में एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘एक और दो मई की दरमियानी रात पाकिस्तानी सैन्य चौकियों की तरफ से जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, नौशेरा और अखनूर क्षेत्रों के सामने स्थित एलओसी पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई।’’उन्होंने बताया कि भारतीय सैनिकों ने इसका माकूल जवाब दिया।

पाकिस्तान ने शुरुआत में उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और बारामूला जिलों में एलओसी के पास कई चौकियों पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की फिर पुंछ सेक्टर और जम्मू क्षेत्र के अखनूर सेक्टर में भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

इसके पश्चात राजौरी जिले के सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टर में एलओसी के पास स्थित कई चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर परगवाल सेक्टर में गोलीबारी की गई।

भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच हाल में हॉटलाइन बातचीत में भारत ने पाकिस्तान को आगाह किया था, इसके बावजूद गोलीबारी रुक नहीं कर रही है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner