पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ चुका है। गुरुवार और शुक्रवार की रात में पाकिस्तान की तरफ से भारत के आबादी वाले इलाकों में मिसाइल और ड्रोन अटैक किया था। भारत की तरफ से इसका मजबूती के साथ जवाब दिया जा रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर पेट्रोल पंप के बाहर लम्बी लाइनें लगने के पोस्ट सामने आ रहे हैं। इस पर IOCL (Indian Oil Corporation Limited) की तरफ से बयान दिया गया है। कंपनी ने कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है। हर एक आउटलेट्स पर एलपीजी और तेल पर्याप्त मात्रा में है।
क्या कुछ कहा है कंपनी ने
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “इंडियन ऑयल के पास पूरे देश में तेल और गैस के पार्याप्त स्टॉक है। हमारी सप्लाई लाइन अच्छे से चल रही है। घबराकर खरीदारी करने की जरूरत नहीं है। हमारे सभी ऑउटलेट्स पर तेल और गैस आसानी से उपलब्ध हैं।” कंपनी ने लोगों को पंपों पर भीड़ लगाने से बचने की सलाह दी है। जिससे लोगों को आसानी से तेल और गैस उपलब्ध करवाया जा सके।
सोशल मीडिया पर भीड़ वाली पोस्ट की बाढ़
भारत और पाकिस्तान के बीच हुए तनाव के बीच कई ऐसे वीडियो और पोस्ट सामने आए हैं जिसमें फ्यूल स्टेशन पर लम्बी लाइनें देखी गई है। गुरुवार और शुक्रवार की रात को पाकिस्तान ने भारत पर कई ड्रोन अटैक किया था। जिसका भारतीय सेनाओं ने मजबूती के साथ जवाब दिया है।
पहलगाम अटैक के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया था। जिसमें ने भारत ने आंकती ठिकानों का निशाना बनाया था। इस एयर स्ट्राइक में पाकिस्तान के अंदर मौजूद 100 से अधिक आतकिंयों की मौत हो गई थी। बता दें, पिछले महीने पहलगाम में आतंकियों ने भारतीय नागरिकों को निशाना बनाया था। इस हमले में 26 जवानों की जान चली गई थी।

Journalist खबरीलाल