Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: जैन गर्ल्स हॉस्टल को बदनाम करने की कोशिश, अज्ञात व्यक्ति द्वारा कृत कार्य को सोशल मीडिया में किया प्रचार:

post

रायपुर - रायपुर के पचपेड़ी नाका के लक्ष्मी नगर में स्थित "जैन गर्ल्स हॉस्टल" संचालित हो रहा है तथा इस होस्टल में शुद्ध जैनी भोजन उपलब्ध करवाया जाता है जो कि शुद्ध शाकाहारी होता है। इस जैन गर्ल्स हॉस्टल के संचालक हैं नरेंद्र दुग्गड़।

खबरीलाल न्यूज़ से बात करते हुए संचालक नरेंद्र दुग्गड़ ने बताया कि उन्होंने एक विज्ञापन बोर्ड एक्साइज आफिस, पुजारी पार्क के सामने लगाया था। इस विज्ञापन बोर्ड में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जैन गर्ल्स हॉस्टल को बदनाम करने की नीयत से उक्त विज्ञापन बोर्ड में "Non Veg Available" है कर लिख दिया गया है जिससे उन्हें गहरा धक्का पहुंचा है क्यों कि जैनी समाज शुद्ध शाकाहारी होते हैं।इस बाबत जैन गर्ल्स हॉस्टल के संचालक नरेंद्र दुग्गड़ ने टिकरापारा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाते हुए निवेदन किया कि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़कर उसके द्वारा किये गए निंदनीय कार्य की मंशा भी जाना जाए। यह आघात केवल जैन गर्ल्स हॉस्टल पर नहीं अपितु जैन समाज के प्रतिष्ठा पर भी चोट पहुंचाया गया है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner