Breaking News

शनिवार को सुबह उठते ही कर लें ये 5 काम, दूर होगी शनि की साढ़ेसाती:

post

शनिवार को शनिदेव की पूजा करने का खास महत्‍व शास्‍त्रों में बताया गया है। इस दिन शनिदेव को प्रसन्‍न करने के लिए यदि आप कुछ खास उपाय करते हैं तो इसके परिणाम आपको बहुत शीघ्र ही मिलते हैं। खास तौर पर शनिवार के उपाय उन लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी हैं जो लोग शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के अशुभ प्रभाव की वजह से अपने जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं। शनिदेव को न्‍याय और कर्म का देवता माना गया है। अगर आप शनिवार को दान पुण्‍य और सेवा के कार्य करते हैं तो शनिदेव आपसे बहुज जल्‍दी प्रसन्‍न होते हैं। इसके प्रभाव से आपके जीवन में आ रही बाधाएं, कष्‍ट और समस्‍याएं काफी हद तक कम हो जाती हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये अचूक उपाय।

शिव लिंग पर चढ़ाएं काला तिल मिश्रित जल

शिव लिंग पर चढ़ाएं काला तिल मिश्रित जल - 

शनिवार को प्रातःकाल स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें और किसी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर काले तिल मिश्रित जल अर्पित करें। इसके साथ ही “ॐ नमः शिवाय” और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जप करते रहें। शनिवार का दिन न केवल शनिदेव की उपासना के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह दिन भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए भी अत्यंत शुभ माना जाता है। विशेष रूप से यदि किसी जातक की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या, या शनि दोष चल रहा हो, तो उसे शनिवार को भगवान शिव की पूजा अवश्य करनी चाहिए। यह उपाय शनि के प्रकोप को शांत करता है। शनि की महादशा, साढ़ेसाती या ढैय्या से राहत मिलती है।

सरसों के तेल में मुंह देखकर दान करें

सरसों के तेल में मुंह देखकर दान करें - 

सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर उसे दान करना। यह उपाय विशेष रूप से उन लोगों के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है जो शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या, या शनि महादशा से पीड़ित हैं। शनिवार को सूर्योदय के बाद स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें। एक कटोरी या स्टील के पात्र में सरसों का तेल लें। उसमें अपना चेहरा देखें, इसे तेल में प्रतिबिंब देखना कहा जाता है। फिर यह तेल किसी जरूरतमंद, भिक्षु, या शनि मंदिर में रखे लोहे के पात्र में दान कर दें। इसके बाद “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का 108 बार जप करें।

जरूरतमंद को काली वस्‍तु दान करें -

शनिवार की सुबह किसी गरीब, बुजुर्ग या अपंग व्यक्ति को काला कपड़ा, काले चने, सरसों का तेल, उड़द की दाल अथवा लोहे के बर्तन का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। यह शनि की कुप्रभावी स्थिति को काफी हद तक कम करता है और सौभाग्य में वृद्धि करता है। इस उपाय को करने से शनि महाराज आपसे प्रसन्‍न होते हैं। इसके प्रभाव से आपके कार्य में आ रही हर प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं और आपके जीवन में उन्‍नति के योग फिर से बनने लग जाते हैं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner