Breaking News

प्रगतिशील छग सतनामी समाज का आमचुनाव 29 जून को, नामांकन दाखिल करने की तिथि 6जून से 10 जून तक।:

post

रायपुर . छत्तीसगढ़ सतनामी समाज पंजीयन क्रमांक 3933/2012का त्रैवार्षिक आम चुनाव 29 जून 2025 को निर्धारित किया गया है।25 फरवरी को प्रगतिशील छग सतनामी समाज के वार्षिक आमसभा में  लिए गए निर्णय अनुसार आम चुनाव की घोषणा कर दिया गया है। निर्वाचन अधिकारी श्री के एल रवि द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार प्रगतिशील छग सतनामी समाज के 1अध्यक्ष,4उपाध्यक्ष जिसमें एक महिला आरक्षित, 1महासचिव,एक कोषाध्यक्ष,एक सहसचिव,एक प्रवक्ता,एक मिडिया प्रभारी सहित 15प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जिसमें तीन महिला के लिए आरक्षित हैं कुल 25 पदों पर चुनाव या मनोनयन किया जाएगा। मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 31 मई को किया गया है .

जिसके लिए दावा आपत्ति 3जून को शाम चार बजे तक लिया जाएगा। दावा आपत्ति का निराकरण उपरांत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5जून को किया जाएगा। 6जून को निर्वाचन की अधिसूचना जारी किया जावेगा।6 जून 2025 से 10 जून तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 10जून शाम 4बजे तक निर्धारित किया गया है। 11जून को प्राप्त नामांकन पत्रों का संविक्षा जांच किया जाएगा ।नाम वापस करने के लिए 13 जून 2025 निर्धारित किया गया है।उसी दिन नाम वापसी उपरांत अभ्यर्थियों की सूची एवं चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा।29जून 2025 को सुबह 8बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। मतदान उपरांत उसी दिन मतगणना किया जाएगा। प्रगतिशील छग सतनामी समाज के निर्वाचन अधिकारी के एल रवि सहायक निर्वाचन अधिकारी एस आर बांधे, सहायक निर्वाचन अधिकारी के डी सोनवानी एवं कार्यालय सहायक कृष्णा कुमार कोशले होंगे। उक्त जानकारी देते हुए निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन में वहीं अभ्यर्थी बन सकते हैं तो प्रगतिशील छग सतनामी समाज के आजीवन सदस्य हों, संरक्षक सदस्य या ऐसे सदस्य जिनकी सदस्यता पिछले 2वर्ष से लगातार जीवित हो तथा नामांकन तिथि से आगामी 3 वर्ष तक के लिए जीवीत। हों इस संबंध में कोई भी जानकारी संस्था के प्रदेश कार्यालय न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर में संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। मतदाता सूची के संबंध में प्रदेश कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं या सोशल मीडिया के माध्यम से अवलोकन कर दावा-आपत्ति कर सकते हैं।

प्रतिलिपि
श्रीमान संपादक महोदय
1.दैनिक भास्कर रायपुर
2 नवभारत रायपुर
3 देशबंधु रायपुर
4 हरिभूमि रायपुर
5नई दुनिया रायपुर
6.दैनिक हितवाद अंग्रेजी

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner