Breaking News

श्रेयस अय्यर के पीछे पड़ा BCCI, पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाने के बाद भी बोर्ड ने दी ये सजा:

post

अहमदाबाद: आईपीएल 2025 के क्वालीफायर मुकाबले में पंजाब किंग्स ने जीत हासिल की। मैच की शुरुआत बारिश की वजह से देर से हुई। बारिश के बाद भी मैच में श्रेयस अय्यर के बल्ले से छक्कों की बारिश देखने को मिली। 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने 19 ओवर में ही मुकाबले को जीत लिया। हालांकि, इस जीत के बाद भी बीसीसीआई ने पंजाब किंग्स के कप्तान अय्यर पर जुर्माना लगाया है।

श्रेयस अय्यर पर बारिश से प्रभावित मुकाबले में उनकी टीम की धीमी ओवर-रेट के लिए बीसीसीआई द्वारा 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। पंजाब किंग्स के लिए इस सीजन में यह दूसरा ऐसा अपराध है। अय्यर ने तय समय के अंदर अपने ओवर पूरे नहीं किए। जिसके कारण ये जुर्माना लगाया गया।
बीसीसीआई ने अय्यर और पूरी टीम पर लगाया जुर्माना

आईपीएल ने एक बयान में कहा कि यह आईपीएल की आचार संहिता के तहत न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित उनकी टीम का सीजन का दूसरा अपराध था, इसलिए अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से 6 लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) जुर्माना लगाया गया।
पंजाब किंग्स की टीम 2014 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची

पंजाब किंग्स ने 2014 के बाद पहली बार आईपीएल फाइनल में प्रवेश किया है। क्वालीफायर-1 में भी पंजाब को जीत के साथ फाइनल में पहुंचने का मौका था। लेकिन उस मुकाबले में पंजाब को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार का सामना करना पड़ा। पिछली बार अय्यर ने कप्तानी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को विजेता बनाया था। इस बार उन्होंने कप्तानी करते हुए पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाया।

अब अय्यर की नजरें लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतने पर है। हालांकि पिछले सीजन मे ट्रॉफी जीतने के बाद अय्यर को कोलकाता ने रिटेन नहीं किया। जिसके बाद भारत के इस स्टार खिलाड़ी को पंजाब किंग्स ने मेगा नीलामी में 26.75 करोड़ में अपने टीम में शामिल किया। आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला 3 जुन को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner