Breaking News

एक्स पति युजवेंद्र चहल की टीम आईपीएल हारी, लेकिन धनश्री ने विराट को दी बधाई, कहा- फाइनली...:

post

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स इलेवन के बीच मंगलवार को आईपीएल फाइनल मैच था और आरसीबी ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। आरसीबी की जीत पर ना सिर्फ टीम के फैंस बल्कि कई सेलेब्स भी काफी खुश हैं और उन्होंने भी टीम को बधाई दी है। वहीं इस बीच अब धनश्री वर्मा का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धनश्री ने आरसीबी को बधाई दी है। बता दें कि धनश्री के एक्स पति युजवेंद्र चहल पहले आरसीबी का ही हिस्सा थे और अब वह पंजाब की टीम में थे जो फाइनल में हार गई।
क्या बोलीं धनश्री

धनश्री ने विराट कोहली की ट्रॉफी उठाते हुए फोटो शेयर की और लिखा, फाइनली, नंबर 18, नंबर 18 के लिए। बधाई हो विराट कोहली और टीम।

बता दें कि आरसीबी और पंजाब किंग्स इलेवन ने 18 साल में कभी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती थी। लेकिन फाइनली आरसीबी ने ट्रॉफी अपने नाम की।
चहल का आईपीएल करियर

वहीं चहल की बात करें तो वह पहले आरसीबी की टीम में थे साल 2014-2021 तक। 2022 में आरसीबी से वह ड्रॉप हो गए थे और इसके बाद उन्होंने राजस्थान रॉयल्स ज्वाइन की। वहीं फिर 2025 में वह पंजाब किंग्स इलेवन में आए।

धनश्री वैसे पहले भी आरसीबी को सपोर्ट करती थीं जब चहल इस टीम में थे। अब भले ही चहल टीम में नहीं हैं, लेकिन धनश्री का सपोर्ट आरसीबी के लिए जारी है।

धनश्री हाल ही में भूल चूक माफ के एक गाने में नजर आई थीं जिसमें उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया। धनश्री तलाक के बाद अपने काम पर फोकस कर रही हैं। उनका कहना है कि वह अब पहले से ज्यादा फोकस हो गई हैं और सारी नेगेटिविटी को खुद से दूर रखती हैं। वह इस पर कभी ध्यान नहीं देती हैं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner