18 साल बाद आईपीएल का खिताब जीतने के बाद आज आरसीबी टीम की बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री परेड है। इससे पहले स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई। मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है। इस घटना के बाद मौके पर तनावपूर्ण हालात बन गए हैं। जिसके बाद पुलिस बल को स्थिति संभालनी पड़ी। उधर, स्टेडियम के अंदर सेलिब्रेशन चल रहा है।
आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मंगलवार को रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स इलेवन को हराकर 18 साल बाद पहली जीत दर्ज की। बाद आरसीबी की इस जीत के बाद बेंगलुरु में जश्न का माहौल है। टीम को सम्मानित करने के लिए मंगलवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ की ओर से एक कार्यक्रम रखा गया था।
इस समारोह में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग स्टेडियम के बाहर जमा हो गए। भीड़ इतनी ज़्यादा थी कि कुछ लोग धक्का-मुक्की में घायल हो गए और कुछ बेहोश भी हो गए।
50 से अधिक घायल
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा गया कि पुलिस और बचावकर्मी घायलों को पास के अस्पताल ले जा रहे हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स है कि घटना में महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई है और 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

Journalist खबरीलाल