रायपुर – आज उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरंदर मिश्रा के करकमलों से खम्हारडीह थाना के पास मौसी मंदिर के निर्माण हेतु भूमि पूजन विधिवत संपन्न हुआ। यह मंदिर वर्ष 2003 से स्थानीय जनता की बहुप्रतीक्षित मांग रही है, जो वर्षों से लंबित थी। विधायक श्री मिश्रा के सक्रिय हस्तक्षेप और अथक प्रयासों से अब यह सपना साकार होने जा रहा है।
भूमि पूजन के अवसर पर विधायक श्री मिश्रा ने कहा – “मौसी का मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि इस क्षेत्र की आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि अतिरिक्त धन की आवश्यकता हुई, तो और राशि प्रदान की जाएगी। मोदी जी की गारंटी और विष्णुदेव साय जी की सरकार में जनता के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं है, लेकिन काम गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध होना चाहिए।”
विधायक ने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ दिसंबर 2025 तक पूर्ण कर जनता को समर्पित किया जाए।स्थानीय नागरिकों ने विधायक श्री मिश्रा के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जब से वे विधायक बने हैं, तब से क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार तेज हुई है। नालियों, सड़कों, मंदिरों व अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ है और समस्याओं का समय पर समाधान मिल रहा है।

Journalist खबरीलाल