Breaking News
अपराध post authorJournalist खबरीलाल LAST UPDATED ON:Friday ,July 04,2025

Crime News (खबरीलाल न्यूज़) : दांत से काट दी अंगुली ,अँगुली हो गया अलग , आरोपी गिरफ्तार:

post

जशपुर मुनादी ।। दांत से काटकर अंगुली को अलग कर दिया , आरोपी गिरफ्तार :  मालमा जशपुर जिले के जोरण्डा झरिया गाँव का है । 29 जून को आरोपी सुनील यादव नरेंद्र यादव के खेत को अपना खेत बताकर खेत मे पत्थर रखने लगा जिसको लेकर सुनील और नरेंद्र के बीच मारपीट होने लगी । नरेंद्र के पिता रवि यादव जब बीच बचाव करने आया तो आरोपी ने रवि के हाथ की अंगुली को दांत से काटकर अलग कर दिया ।आरोपी सुनील को कोल्हेन झरिया पुलिज़ ने गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस के मुताबिक आरोपी सुनिल आदतन बदमाश है ।

आरोपी के विरुद्ध चौकी कोल्हेनझरिया में बी एन एस की धारा 296,351(2) ,115(2),117(3)के तहत अपराध पंजीबद्ध है।पुलिस का कहना है कि आरोपी सुनील  आदतन बदमाश है  उसके विरुद्ध थाना कुनकुरी, व तुमला में पूर्व में भी लूट और, ठगी व मारपीट के मामले दर्ज हो चुके हैं।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि ग्राम जोरंडाझरिया  निवासी प्रार्थी नरेंद्र यादव उम्र 28 वर्ष  ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया, कि दिनांक 29.06.25 को वह अपने खेत में हल जोत रहा था, इसी दौरान आरोपी सुनील यादव आया व खेत के बीच में पत्थर रख कर, यहां तक मेरा जमीन है, कहते हुए हल, जोतने से मना करने लगा साथ ही प्रार्थी नरेंद्र यादव से मारपीट व गालीगलौच करते हुए, यहीं पर मार कर गाड़ दूंगा की धमकी देने लगा,, वाद विवाद के दौरान प्रार्थी का पिताजी आहत रवि यादव आया, तथा विवाद के दौरान बीच बचाव करने लगा, जिससे नाराज होकर, आरोपी सुनील यादव के द्वारा प्रार्थी के पिताजी के हाथ की उंगली को दांत से काट दिया गया, जिससे  प्रार्थी के पिताजी की हाथ की मध्य उंगली नाखून सहित कट कर अलग हो गई।

 रिपोर्ट दर्ज चौकी कोल्हेनझरिया में आरोपी सुनील यादव के खिलाफ उक्त कृत्य के लिए बी एन एस की धारा 296,351(2) ,115(2),117(3)के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। साथ ही आहत रवि यादव का डॉक्टर से इलाज भी कराया गया।

 विवेचना दौरान पुलिस के द्वारा आरोपी सुनील यादव को हिरासत में ले लिया गया व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

 आरोपी सुनील यादव आदतन बदमाश है, जिसके खिलाफ थाना तुमला व कुनकुरी में लूट, ठगी व मारपीट के पूर्व में भी प्रकरण दर्ज है, पुलिस के द्वारा आरोपी सुनील यादव के खिलाफ गुंडा लिस्ट खोली जावेगी।

 मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तुमला, निरीक्षक श्री कोमल नेताम,चौकी प्रभारी कोल्हेनझरिया सहायक उप निरीक्षक श्री टी. आर सारथी , प्रधान आरक्षक मुकेश भगत, फ्रांसिस बेक, आरक्षक रुबेन तिग्गा व दुर्योधन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

 मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर  शशि मोहन सिंह ने बताया कि गुंडागर्दी करने वाले वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, आरोपी आदतन बदमाश है, उसके विरुद्ध गुंडा लिस्ट खोली जाएगी, जो भी गुंडा गर्दी करेगा, उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जावेगी।*

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner