मैरिड कपल्स के मन में सेक्स लाइफ को लेकर कई ऐसे सवाल होते हैं, जो उनके रिश्ते पर ही नहीं बल्कि सेहत पर भी अच्छा-बुरा असर डाल सकते हैं। ऐसा ही एक सवाल महिलाओं को हर महीने होने वाले पीरियड्स से भी जुड़ा हुआ है। पीरियड्स महिलाओं को होने वाली एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। यह हर महीने गर्भाशय की परत (एंडोमेट्रियम) के टूटने और योनि से रक्त और ऊतक के रूप में बाहर निकलने की प्रक्रिया होती है। इस दौरान महिलाओं को पेट दर्द, मूड स्विंग, पीठ के निचले हिस्से में दर्द, असहजता जैसी कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। यही वजह है कि ज्यादातर महिलाएं इस दौरान संबंध बनाने से बचती रहती हैं। लेकिन सेहत को देखते हुए अकसर यह सवाल पूछा जाता है कि क्या पीरियड्स के दौरान यौन संबंध बनाना सेफ है या नहीं। अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो पढ़ें ये खबर।
पीरियड्स के दौरान सेक्स करना सेफ होता है या नहीं
पीरियड्स में सेक्स करना सेफ होता है। कई शोध बताते हैं कि मेंस्ट्रुअल ब्लड से सेक्सुअल इंटरकोर्स में कोई परेशानी नहीं होती है बल्कि इससे वजाइनल लुब्रिकेशन बना रहता है। बावजूद इसके पीरियड्स के दौरान सेक्स करते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। उदाहरण के लिए हैवी ब्लीडिंग या तेज दर्द होने पर सेक्स करना सेफ नहीं है, इस दौरान सेक्स करने से महिला की तबियत खराब हो सकती है।
पीरियड्स के दौरान सेक्स करने के फायदे
दर्द में राहत
पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से महिला के शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है, जो उसे मासिक धर्म के दर्द से राहत दिला सकता है।
लुब्रिकेशन में सुधार
पीरियड्स के दौरान सेफ सेक्स करने वाली महिलाओं में वजानइल लुब्रिकेशन बढ़ने के साथ ड्राइनेस की समस्या दूर होती है।
संबंधों में मजबूती
पीरियड्स के दौरान महिलाएं भावनात्मक रूप से कमजोर होती हैं। इस समय शारीरिक संबंध बनाने से भावनात्मक संबंध मजबूत हो सकता है। बता दें, शारीरिक संबंध बनाने के दौरान शरीर में ऑक्सीटोसिन, जिसे 'लव हार्मोन' भी कहते हैं रिलीज होता है, जो भावनात्मक जुड़ाव और बंधन को बढ़ावा देता है।
पीरियड्स के दौरान सेक्स करने के नुकसान
-पीरियड्स में सेक्स करने के दौरान एसटीआई का रिस्क काफी ज्यादा होता है।
-पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से महिलाओं की योनि में पीएच स्तर बदल जाता है। जो इंफेक्शन का रिस्क बढ़ा सकता है।
-कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से पेट दर्द, पेट में ऐंठन, या बेचैनी का अनुभव हो सकता है।
-पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से अनचाहे गर्भ का खतरा भी बना रहता है।
सलाह
पीरियड्स सेक्स का निर्णय पूरी तरह से व्यक्तिगत होता है। अगर आपका पार्टनर ऐसा करने में सहज महसूस करता है, तो आप ऐसा कर सकते हैं, यह पूरी तरह सुरक्षित होता है। बावजूद इसके डॉक्टरों की मानें तो पीरियड्स सेक्स के दौरान संक्रमण आसानी से एक व्यक्ति से दूसरे को फैल सकता है। इसलिए सेफ्टी और हाइजीन का पूरा ध्यान रखें।

Journalist खबरीलाल