नई दिल्ली. इंग्लैंड
के स्टार बल्लेबाज जो रूट भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में जारी तीसरे टेस्ट में
अपने शतक से मात्र एक रन दूर है। पहले दिन के खेल में रूट पूरी तरह छाए
रहे। 191 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने 9 चौकों की मदद से नाबाद 99 रन
बनाए। आखिरी ओवर में रूट के पास शतक पूरा करने का मौका था, मगर फुर्तीले
रवींद्र जडेजा के आगे उन्होंने कोई रिस्क नहीं लिया और दिन के अंत तक खुद
को 99 के स्कोर पर ही रखा। आज यानी मैच के दूसरे दिन मात्र 1 रन बनाते ही
वह अपने टेस्ट करियर का 37वां और इंटरनेशनल करियर का 55वां शतक पूरा कर
लेंगे। ऐसे में वह एक झटके में दिग्गज राहुल द्रविड़ और महेला जयवर्धने के
अलावा स्टीव स्मिथ को पछाड़ देंगे।
जो
रूट के नाम टेस्ट क्रिकेट में फिलहाल 156 मैचों में 36 शतक है। वह रेड बॉल
क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में राहुल द्रविड़ और स्टीव
स्मिथ के साथ संयुक्त रूप से पांचवें पायदान पर हैं। अगर आज भारत के खिलाफ
एक रन बनाकर वह अपनी 37वीं सेंचुरी पूरी करते हैं तो वह राहुल द्रविड़ और
स्टीव स्मिथ को 6ठे पायदान पर खिसका देंगे और पूरी तर टॉप-5 में अपनी जगह
बना लेंगे। बता दें, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 51 शतक लगाने का वर्ल्ड
रिकॉर्ड ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम है।
सचिन तेंदुलकर- 51
जैक कैलिस- 45
रिकी पोंटिंग- 41
कुमार संगाकारा- 38
जो रूट, स्टीव स्मिथ, राहुल द्रविड़- 36
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक
वहीं
बात इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की बात
करें तो, इस लिस्ट में 54 शतकों के साथ रूट महेला जयवर्धने के साथ संयुक्त
रूप से 7वें पायदान पर हैं। रूट आज के मैच में शतक जड़ इस लिस्ट में
जयवर्धने को भी पछाड़ देंगे और साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला की बराबरी कर
लेंगे जिनके नाम भी 55 शतक हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में भी सबसे ज्यादा 100
शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। एक्टिव क्रिकटर्स
में विराट कोहली 82 शतकों के साथ सबसे आगे हैं।
सचिन तेंदुलकर- 100
विराट कोहली- 82
रिकी पोंटिंग- 71
कुमार संगाकारा- 63
जैक कैलिस- 62
हाशिम अमला- 55
जो रूट, महेला जयवर्धन- 54

Journalist खबरीलाल