Breaking News
व्यापार post authorJournalist खबरीलाल LAST UPDATED ON:Friday ,July 11,2025

News (खबरीलाल न्यूज़) : अडानी की ऊंची बोली से बढ़ा इस शेयर का पावर, नई ऊंचाई पर पहुंचा, 2 महीने में 85% उछला दाम:

post

जेपी ग्रुप की कंपनी जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड (जेपी पावर) के शेयर शुक्रवार को 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। जेपी पावर के शेयर शुक्रवार को BSE में करीब 8 पर्सेंट के उछाल के साथ 24.86 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले पांच दिन में कंपनी के शेयरों में 23 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। जेपी पावर के शेयरों को उन रिपोर्ट्स से तगड़ा बूस्ट मिला है, जिनमें कहा गया है कि इनसॉल्वेंसी रेजॉलूशन प्रोसेस (दिवालिया समाधान प्रक्रिया) के तहत जयप्रकाश एसोसिएट्स (जेपी एसोसिएट्स) को खरीदने के लिए अडानी ग्रुप सबसे बड़ी बोली लगाने वाले ग्रुप के रूप में उभरा है।

दो महीने में 85% से ज्यादा चढ़ गए हैं कंपनी के शेयर
जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड (जेपी पावर) के शेयर पिछले दो महीने में 85 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। जेपी पावर के शेयर 9 मई 2025 को 13.28 रुपये पर थे। पावर कंपनी के शेयर 11 जुलाई 2025 को 24.86 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले एक महीने की बात करें तो जेपी पावर के शेयरों में 35 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। पिछले 6 महीने में पावर कंपनी के शेयर 55 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। जेपी पावर के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 24.86 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 12.35 रुपये है।

जेपी एसोसिएट्स के लिए लगी 6 बोलियां
जेपी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी जेपी एसोसिएट्स को 6 रेजॉलूशन प्लान्स मिले हैं। यह प्लान अडानी ग्रुप, वेदांता, जेएसपीएल, सुरक्षा ग्रुप, डालमिया भारत और पीएनसी इंफ्राटेक से मिले हैं। जेपी पावर 150 मिलियन डॉलर की एक्सटर्नल कमर्शियल बारोइंग के लिए एक कॉरपोरेट गारंटी के जरिए जेपी एसोसिएट्स से लिंक्ड है, जिसे बाद में रुपये लोन में कन्वर्ट कर दिया गया है। जेपी एसोसिएट्स के रेजॉलूशन प्रोसेस में हुए हालिया डिवेलपमेंट से जेपी पावर सुर्खियों में आ गई है। जेपी पावर के शेयरों में अच्छी हलचल देखने को मिल रही है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner