Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : इतने पास, फिर भी इतने दूर...लॉर्ड्स की दिल तोड़ने वाली हार पर सचिन का मरहम, गांगुली का सलाम:

post

नई दिल्ली. किस्मत तो देख टूटी है जा कर कहां कमंद, कुछ दूर अपने हाथ से जब बाम रह गया! लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की हार पर ये पंक्तियां बिल्कुल सटीक बैठती हैं। जीत के हम कितने करीब थे, मगर जीत न सके। किस्मत का खेल भी देखिए। मोहम्मद सिराज के बल्ले से गेंद लगी, जमीन पर टिकी फिर स्पिन होने के अंदाज में विकेट से जा टकराई। गिल्ली गिर गई और उसी के साथ भारत में और बाहर टीम इंडिया के करोड़ों फैंस के दिल टूट गए। सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली जैसे क्रिकेट जगत के दिग्गज भी आहत हैं। कोई मरहम लगा रहा तो कोई लड़ने के जज्बे को सलाम कर रहा।

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर सोमवार को गिल आर्मी नया इतिहास रचते-रचते चूक गई। इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैच की सीरीज के तीसरे मुकाबले में सोमवार को भारत को 22 रन से हार का सामना करना पड़ा। एक ऐसी हार जो वर्षों तक चुभेगी। आखिरी विकेट के रूप में मोहम्मद सिराज जैसे ही बदकिस्मती से आउट हुए, लाखों-करोड़ों दिल टूट गए।

लॉर्ड्स का ये मैच रोमांच का चरम था। अपनी-अपनी पहली पारी में दोनों टीमों ने 387 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 192 रन बनाए जिसके बाद भारत को 200 से कम का लक्ष्य मिला। स्कोर का पीछा करते हुए भारतीय पारी के विकेटों की पतझड़ शुरू हो गई। हां, रविंद्र जडेजा (61 नाबाद) जरूर पहले जसप्रीत बुमराह और बाद में मोहम्मद सिराज के साथ मिलकर आखिर तक लड़ते रहे। सिराज तो दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट होने के बाद इतने टूट चुके थे कि मैदान में ही काफी देर तक बैठे रहे।

महान सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा है, ‘इतने पास, फिर भी इतने दूर...जडेजा, बुमराह और सिराज आखिर तक लड़ते रहे। शानदार कोशिश की टीम इंडिया ने। इंग्लैंड ने दबाव में अच्छा खेला और उन्हें मनमाफिक परिणाम मिला। इस मुश्किल से मिली जीत की उन्हें बधाई।’

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के प्रतिरोध को सलाम किया मगर सीरीज में 2-1 से पीछे होने पर निराशा जताई। उन्होंने लिखा, ‘क्या टेस्ट मैच था...भारतीय टीम लॉर्ड्स से बहुत निराश होकर जाएगी...उन्होंने सभी 3 टेस्ट मैचों में शानदार खेला है। लेकिन 2-1 से पीछे होना...यह टेस्ट मैच जीतना था...जडेजा ने शानदार लड़ाई लड़ी और दिखाया कि 193 कोई बड़ा लक्ष्य नहीं था।’

एक और दिग्गज युवराज सिंह ने टीम इंडिया और फैंस का हौसला बढ़ाते हुए लिखा, 'हम जैसा परिणाम चाहते थे, वैसा नहीं रहा लेकिन इस मैच को हमारे दिखाए गए जज्बे के लिए याद किया जाएगा। प्रेशर कुकर जैसी दबाव वाली स्थिति में रविंद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज तनकर खड़े रहे! ऐसा प्रदर्शन जो सम्मान का हकदार है- सिर्फ कौशल के लिए नहीं, माइंडसेट के लिए भी! कोई नहीं, अब अगले मैच के लिए तैयार रहो लड़को।'

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner