प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनावों के
मद्देनजर आज बिहार में अपना चुनावी रैलियों का अभियान शुरू किया। सासाराम
में पहली रैली को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी अभी गया में अपने संबोधन
में विपक्ष (महागठबंधन) पर प्रहार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन
ने बिहार को हिंसा की आग में झोंका। पहले हिंसा करने वालों को पूरी छूट दी
जाती थी। एनडीए सरकार ने बिहार को हिंसा के चंगुल से बाहर निकाला। अब राज्य
में गरीबों को पक्के मकान दिए जा रहे हैं और उन्हें पूरा हक मिल रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले सासाराम में पहली रैली में कहा कि
बिहार ने हाल ही में अपने दो सपूतों को खोया है। मैं रामविलास पासवान और
रघुवंश प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। कोरोना का बिहार ने
डटकर मुकाबला किया है और इस राज्य में रिकवरी रेट काफी अच्छा है। बिहार के
लोग स्पष्टवादी होते हैं, वे किसी उलझन में नहीं रहते हैं। आपने चुनाव के
पहले ही अपना रूख स्पष्ट कर दिया है। जितने भी सर्वे आ रहे हैं सबमें यह
साफ हो रहा है कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार आ रही है।
पीएम मोदी ने सासाराम की सभा में कहा, बिहार के लोग कन्फ्यूजन में नहीं
रहते हैं। बिहार के लोग समझदार हैं कि वे भ्रम फैलाने वालों की बातों में
नहीं आते हैं। बिहार के सपूत गलवान घाटी में देश की खातिर शहीद हो गए। मैं
उनके चरणों में शीश झुकाता हूं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
बिहार के लोगों ने मन बना लिया है कि जिनका इतिहास बिहार को बीमारु बनाने
का है, उन्हें पास नहीं फटकने देंगे। उन्होंने कहा, जिन लोगों ने सरकारी
नियुक्तियों के लिए बिहार के नौवजानों से लाखों की रिश्वत खाई, वो फिर
बिहार को ललचाई नजरों से देख रहे हैं। बिहार के नौवजानों को याद रखना होगा
कि राज्य को इतनी मुश्किलों में डालने वाले कौन लोग थे।
पीएम मोदी ने कहा, मैं बिहार ने कोरोना का डटकर मुकाबला किया है। कोरोना से
बचने के लिए तेजी से फैसले लिए गए। मैं इस तरह के काम के लिए नीतीश कुमार
सरकार, एनडीए सरकार को बधाई देता हूं। पीएम मोदी ने कहा, कुछ लोगों ने
बिहार को 15 साल तक लूटा। जब बिहार के लोगों ने उन्हें सत्ता से बेदखल किया
और नीतीश को मौका दिया तो वे बौखला गए। देश में यूपीए की सरकार के समय
उन्होंने गुस्सा निकाला और नीतीश को बिहार में काम नहीं करने दिया। बिहार
के भविष्य के लिए हम नीतीश कुमार के साथ में हैं। बिहार को अभी विकास की
राह पर मीलों आगे जाना है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में कोरोना पर काबू पाने में
केंद्र सरकार का महत्वपूर्ण सहयोग मिला। केंद्र सरकार ने अन्य राज्यों में
फंसे बिहार के लोगों को वापस पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई। 15 साल
पहले बिहार में अपराध चरम पर था और इन 15 सालों में हमने इस पर नियंत्रण
पाया है। पहले हम अपराध के मामले में शीर्ष राज्यों में थे, अब इसमें सुधार
हुआ और हम 23वें क्रम पर आ गए हैं। यदि हमें वापस सेवा का मौका मिला तो
हमें बिहार के विकास के लिए कई काम करने हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे सासाराम में चुनावी रैली को
संबोधित करेंगे। इसके बाद उनकी रैलियां गया और भागलपुर में होगी। तीन
अलग-अलग चुनावी रैलियों के जरिए प्रधानमंत्री करीब पौने सात लाख लोगों को
वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे, जबकि तीनों सभाओं में अलग-अलग जगहों पर
90 हजार लोग मौजूद रहेंगे। बिहार में अपने कार्यक्रम को लेकर पीएम ने
गुरुवार को एक ट्वीट भी किया है।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, कल बिहार के अपने भाइयों और बहनों के बीच रहने
का अवसर मिलेगा। सासाराम, गया और भागलपुर में रैलियों को संबोधित करूंगा।
इस दौरान एनडीए (NDA) के विकास के एजेंडे को जनता-जनार्दन के सामने रखूंगा
और उनसे अपने गठबंधन के लिए आशीर्वाद मांगूंगा। राष्ट्रीय जनतांत्रिक
गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों के पक्ष में होने वाली चुनावी रैलियों में
प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य घटक दलों के वरिष्ठ
नेता भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सासाराम व भागलपुर में
प्रधानमंत्री मोदी के साथ मंच साझा करेंगे। गया में प्रधानमंत्री के साथ
जीतनराम मांझी मंच पर मौजूद रहेंगे।
प्रधानमंत्री की सभा के लिए दरभंगा में पांच अधिकारी प्रतिनियुक्त :
प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी की 28 अक्टूबर को दरभंगा में होने वाले कार्यक्रम के दौरान
विधि-व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखने के लिए बिहार प्रशासनिक सेवा के पांच
अफसरों को नियुक्त किया गया है। प्रतिनियुक्त किए गए अफसरों में सामान्य
प्रशासन विभाग में विभागीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, उपेंद्र प्रसाद,
अरविंद कुमार, पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे शैलेश कुमार, नगर विकास
एवं आवास विभाग में परियोजना पदाधिकारी बुद्ध प्रकाश तथा सूचना प्रावैधिकी
विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी विशाल आनंद शामिल हैं।
नवादा व भागलपुर में राहुल गांधी की सभा आज :
कांग्रेस
के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को बिहार में कांग्रेस और राजद
प्रत्याशियों के पक्ष में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। उनकी पहली
चुनावी रैली नवादा के हिसुआ में जबकि दूसरी रैली भागलपुर के कहलगांव में
होगी। राहुल गांधी की हिसुआ में होने वाली पहली रैली में राजद नेता तेजस्वी
यादव भी शामिल रहेंगे। राहुल गांधी की ये रैलियां सुबह 11.15 बजे और दोपहर
2.25 बजे होंगी।
रोहतास व कैमूर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी मायावती :
बहुजन
समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री
मायावती शुक्रवार को उपेंद्र कुशवाहा की अगुवाई वाली ग्रैंड यूनाइटेड
सेक्युलर फ्रंट के उम्मीदवारों के समर्थन में रोहतास और कैमूर में चुनावी
सभाएं करेंगी।

Journalist खबरीलाल