Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : छोटे टीले से 80 फीट तक…छत्तीसगढ़ के अर्धनारीश्वर शिवलिंग का ऐसे बढ़ रहा आकार:

post

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ।  दोनों टीमों की पहली पारी समाप्त होने के बाद भारत 311 रनों से पीछे था, लेकिन मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेल के अंतिम दो दिनों में भारतीय बल्लेबाजों ने 143 ओवर तक बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की जीत की संभावनाओं को खत्म कर दिया।

इसके साथ ही अब भारत के पास इस सीरीज को बराबरी पर खत्म करने का मौका होगा। इस सीरीज में इंग्लैंड की टीम 2-1 से आगे है। मैनचेस्टर टेस्ट की दूसरी पारी में भारत के लिए तीन बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली। शुभमन गिल (103), रविंद्र जडेजा (107*) और वाशिंगटन सुंदर (101*) ने शतक बनाए। वहीं केएल राहुल 90 रनों पर आउट हो गए और वो शतक से चूक गए।

मैनचेस्टर में ड्रॉ खेलने के बाद भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की अंक तालिका में चौथे स्थान पर बना हुआ है। भारतीय टीम के पास 48 में 16 अंक है। उनका प्वाइंट्स प्रतिशत 33.33 है। वहीं इंग्लैंड इस मैच के ड्रॉ के बाद तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। उनका प्वाइंट्स प्रतिशत अब 61.11 से घटकर 54.16 हो गया है। बेन स्टोक्स की टीम के पास उपलब्ध 48 में से 26 अंक हैं।

WTC 2025-27 अंक तालिका

स्थानटीममैचजीतेहारेड्रॉपेनल्टीअंकपीसीटी %
1ऑस्ट्रेलिया3300036100
2श्रीलंका210101666.67
3इंग्लैंड421122654.16
4भारत412101633.33
5बांग्लादेश20110416.67
6वेस्टइंडीज3030000
7न्यूज़ीलैंड
8पाकिस्तान
9दक्षिण अफ्रीका

2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप विजेता ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में शीर्ष पर है। इस महीने की शुरुआत में वेस्टइंडीज पर 3-0 से सीरीज जीतने के बाद बैगी ग्रीन्स के खाते में 36 अंक और 100 प्रतिशत पर्सेंटाइल प्रतिशत है। उनके बाद श्रीलंकाई टीम है, जिसका प्रतिशत 66.67 है। धनंजय डी सिल्वा की कप्तानी में श्रीलंका ने पिछले महीने घरेलू मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी और 1-0 से जीत हासिल की थी।

31 जुलाई से खेला जाएगा सीरीज का आखिरी मुकाबला

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट 31 जुलाई से 4 अगस्त तक लंदन के ओवल में खेला जाएगा और अगर शुभमन गिल की टीम उस मैच में इंग्लैंड को हराने में कामयाब हो जाती है, तो भारत 46.66 पीसीटी% के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा और इंग्लैंड 43.33 पीसीटी% के साथ चौथे स्थान पर आ जाएगा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner