संसद के मानसून सत्र का सोमवार (28 जुलाई) को छठवां दिन है।
लोकसभा में पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे लगातार चर्चा होगी।
विपक्ष की ओर से लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष
मल्लिकार्जुन खड़गे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत अन्य सांसद सरकार से सवाल
करेंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह
और विदेश मंत्री जयशंकर विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे। पीएम मोदी भी
चर्चा में शामिल हो सकते हैं।
लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर बहस शुरू होने से पहले केंद्रीय
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से लक्ष्मण रेखा पार न करने की
अपील की है। मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा-‘मैं विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस से
अनुरोध करता हूं कि वे भारत के हितों को नुकसान पहुंचाने वाला कुछ भी न
करें और पाकिस्तान की भाषा न बोलें। हमें सावधान रहना होगा। कांग्रेस और
विपक्ष को ऐसा कुछ भी नहीं बोलना चाहिए जिससे राष्ट्रीय हितों को नुकसान
पहुंचे। वे भारत के खिलाफ जो कुछ भी बोलते हैं, उसका इस्तेमाल
पाकिस्तानियों और भारत के बाहरी दुश्मनों द्वारा किया जाता है।
संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई को शुरू हुआ था। 21 अगस्त यानी 32 दिन तक
सत्र चलेगा। 18 बैठकें होंगी। 15 से ज्यादा बिल पेश होंगे। केंद्र सरकार
मानसून सत्र में 8 नए बिल पेश करेगी। 7 लंबित बिलों पर चर्चा होगी। मणिपुर
GST संशोधन बिल 2025, इनकम टैक्स बिल, नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल जैसे
विधेयक शामिल हैं।
विपक्षी सांसद मानसून सत्र के पहले दिन से ही पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर
और ट्रम्प का सीजफायर दावा पर सरकार से जवाब मांग रहे हैं। संसद में बिहार
वोटर वेरिफिकेशन को लेकर लगातार हंगामा हो रहा है। पांचवें दिन यानी 25
जुलाई को विपक्ष ने बिहार वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे पर संसद परिसर में विरोध
प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसदों ने गांधी प्रतिमा से लेकर मकर द्वार तक
पैदल मार्च निकाला। स्पेशल इंन्टेंसिव रिवीजन (SIR) लिखे पोस्टर फाड़े।
संसद सत्र के चौथे दिन गुरुवार (24 जुलाई) को भी जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा
की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हल्ला बोल दिया। बिहार वोटर
वेरिफिकेशन मामले पर जोरदार हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए विपक्षी सांसद
वेल में पहुंच गए। विरोध के पोस्टर लहराए। हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही
सिर्फ 12 मिनट चल सकी। स्पीकर ओम बिरला ने कहा-तख्तियां लेकर आने पर सदन
नहीं चलेगा। ओम बिरला ने कांग्रेस सांसदों से कहा कि ये आपके संस्कार नहीं
हैं। हंगामे के बीच शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार (23 जुलाई) को सदन में जोरदार
हंगामा हुआ। बिहार वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे पर विपक्ष ने नारेबाजी की। इस
वजह से सदन की कार्यवाही 3 बार रोकी गई, फिर 2 बजे दोनों सदनों को अगले दिन
11 बजे तक स्थगित कर दिया गया। बुधवार को जानकारी सामने आई कि ऑपरेशन
सिंदूर को लेकर लोकसभा में 28 जुलाई और राज्यसभा में 29 जुलाई को चर्चा
होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों सदनों में बहस के लिए 16-16 घंटे
का समय निर्धारित किया है।
मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ
था। लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद दोपहर 12
बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की
कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, लेकिन कुछ ही देर बाद दोपहर 2 बजे तक के लिए
स्थगित कर दी गई। 2 बजे कार्यवाही फिर शुरू हुई तो हंगामा हुआ। हंगामे के
कारण कार्यवाही बुधवार 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।

Journalist खबरीलाल