Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : मोरिंगा लड्डू खाने के फायदे :

post

लड्डू भारतीय घरों में एक बहुत ही आम मिठाई है, खासकर त्यौहारों और शुभ विशेष अवसरों पर। इसे विभिन्न प्रकार की सामग्रियों से बनाया जाता है, जैसे कि बेसन, बूंदी, मोतीचूर, गोंद, नारियल, तिल-गुड़ और न जाने क्या क्या है। आज हम बात कर रहे है ‘मोरिंगा लड्डू’ की जिसे सहजन के पत्तों से बनाया जाता है।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, जहां हम अक्सर अपनी सेहत को पूरी तरह देखभाल नहीं कर पाते हैं, वहीं मोरिंगा का सेवन सेहत के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं है। आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, मोरिंगा हमें कई बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है।

यह सिर्फ एक स्वादिष्ट लड्डू नहीं, बल्कि बीमारियों से लड़ने का एक कवच है। यह आपकी इम्युनिटी को तो बढ़ाएगा ही, साथ ही ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल में रखेगा। ऐसे में आइए जानते हैं मोरिंगा लड्डू खाने के फायदे।

क्या है मोरिंगा लड्डू खाने के फायदे :

  • हड्डियां मजबूत होती हैं

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, मोरिंगा लड्डू खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और फॉस्फोरस पाई जाती हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाये रखनेमें मदद करता हैं। अगर आप कमजोर हड्डियों को लेकर परेशान है तो आपको मोरिंगा लड्डू जरुर खाना चाहिए।

  • पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है

आपको बता दें, मोरिंगा लड्डू खाने से सिर्फ हड्डियां ही मजबूत नही होती हैं। बल्कि यह पाचन क्रिया को भी दुरूस्त रखता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत देता है। अगर आप पेट से जुड़ी प्रोब्लेम्स से परेशान है तो आपको मोरिंगा लड्डू जरूर खाना चाहिए।

  • इम्युनिटी मजबूत होती हैं

मोरिंगा के पत्तों में विटामिन ए, सी और ई, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं और कमजोरी को दूर करते है। खासकर बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए यह बेहद फायदेमंद है।

  • कोलेस्ट्रॉल भी होगा नियंत्रण

एक्सपर्ट्स बताते है कि मोरिंगा लड्डू खाने से न सिर्फ इम्युनिटी मजबूत होती है। बल्कि यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

  • ब्लड शुगर करे कंट्रोल

मोरिंगा लड्डू डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। मोरिंगा ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो आपको इस लड्डू का सेवन जरूर करना चाहिए।

घर पर कैसे बनाएं मोरिंगा लड्डू

इन लड्डुओं को बनाना बहुत आसान है और आप इन्हें बिना चीनी के भी बना सकते हैं।

मोरिंगा लड्डू बनाने के लिए सामग्री:

1 कप मोरिंगा पाउडर (सहजन के पत्तों को सुखाकर बनाया हुआ)
1/2 कप भुना हुआ बेसन या आटा
1/2 कप घी
1 कप खजूर (बीज निकालकर पेस्ट बना लें) या गुड़
1/4 कप कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (बादाम, काजू, पिस्ता)
1/2 चम्मच इलायची पाउडर

मोरिंगा लड्डू बनाने का तरीका

  • मोरिंगा लड्डू बनाने के लिए सबसे एक पैन में थोड़ा घी गरम करके बेसन या आटे को सुनहरा होने तक भून लें।
  • अब इसमें मोरिंगा पाउडर डालकर धीमी आंच पर 1-2 मिनट तक भूनें।
  • इस मिश्रण को एक बड़े बर्तन में निकाल लें और ठंडा होने दें।
  • ठंडा होने के बाद इसमें खजूर का पेस्ट या कद्दूकस किया हुआ गुड़, ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • अपने हाथों पर थोड़ा घी लगाकर इस मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बना लें।
  • यह लड्डू एक हफ्ते से 15 दिन तक खराब नहीं होते हैं और आप इन्हें सुबह या शाम, किसी भी समय खा सकते हैं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner