Breaking News

पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा, दिल्ली के हॉस्पिटल में भर्ती।:

post

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) को अचानक दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई जिसके बाद दिल्ली के फोर्टीस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, डॉक्टरों का कहना है कि वे खतरे से बाहर हैं।

कपिल देव फोर्टिस अस्पताल में है भर्ती
दरअसल, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व क्रिकेटर कपिल देव 23 अक्टूबर यानी आज करीब एक बजे फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट (ओखला रोड) आपातकालीन विभाग में सीने में दर्द की शिकायत के साथ भर्ती किए गए थे। जिसके बाद उनका हेल्थ चेकअप किया गया फिर बाद में इमरजेंसी कोरोनरी एंजियोप्लास्टी की गई। 

सोशल मीडिया पर लोगों ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
बेहतरीन क्रिकेटर व भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिव देव को दिल का दौरा पड़ने की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करने वालों की संख्या तेजी बढ़ती जा रही है। कपिल देव का नाम आज भी क्रिकेट जगत के सबसे दिग्गज कप्तानों में गिना जाता है।

उन्होंने भारत को अपनी कप्तानी में पहला वनडे वर्ल्ड कप दिलाया। जो लोगों के जहन में आज भी मौजूद है। 

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner