Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : मैसूर वॉरियर्स का दमदार प्रदर्शन, 39 रन से बेंगलुरु ब्लास्टर्स को चटाई धूल:

post

सोमवार 18 अग्सत को महाराज ट्रॉफी 2025 का 15वां मुकाबला खेला गया। ये मुकाबला मैसूर वॉरियर्स और बेंगलुरु ब्लास्टर्स के बीच खेला गया। ये मैच बारिश के कारण प्रभावित हुआ, जिसके कारण मुकाबले को शुरु होने में देरी हुई। इस दौरान मौसूर वॉरियर्स ने बेंगलुरु ब्लास्टर्स पर 39 रन के अंतर से जीत दर्ज की। बारिश के कारण दोनों पारियों से चार-चार ओवर कम किए गए। वहीं, मुकाबले से पहले बेंगलुरु ब्लास्टर्स के कप्तान ने टॉस जीतकर मैसूर वॉरियर्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया।

मैसूर वॉरियर्स ने 16 ओवर में बनाए 136 रन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मैसूर वॉरियर्स ने 16 ओवरों में सात विकेट खोकर 136 रन का स्कोर खड़ा किया। सलामी जोड़ी के रूप में एसयू कार्तिक और कार्तिक सीए ने 2.3 ओवरों में 32 रन की साझेदारी की। 9 गेंदों में 13 रन बनाने के बाद एसयू कार्तिक पवेलियन लौटे। कुछ देर बाद कार्तिक सीए भी आउट हो गए। इस बल्लेबाज ने आठ गेंदों में 20 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें दो छक्के और एक चौका शामिल रहा।

परंपत और सुमित के बीच 43 रन की साझेदारी

टीम 87 के स्कोर तक अपने पांच विकेट गंवा चुकी थी। यहां से यशोवर्धन परंतप ने सुमित कुमार के साथ छठे विकेट के लिए 43 रन जुटाते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। यशोवर्धन ने 21 गेंदों में 39 रन की पारी खेली, जबकि सुमित कुमार ने 11 गेंदों में नाबाद 12 रन बनाए। विपक्षी टीम के लिए विद्याधर पाटिल और मोहसिन खान ने दो-दो शिकार किए।

बेंगलुरु ब्लास्टर्स 97 रन पर ऑलआउट

इसके जवाब में बेंगलुरु ब्लास्टर्स की टीम निर्धारित 16 ओवरों में नौ विकेट गंवाकर सिर्फ 97 रन ही बना सकी। इस टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। महज आठ रन तक तीन विकेट गिर चुके थे। यहां से विकेटों का पतझड़ नहीं रुका। हालांकि, माधव प्रकाश बजाज ने 20 गेंदों में दो छक्कों और तीन चौकों की मदद से 34 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

वॉरियर्स के लिए शिखर शेट्टी ने पांच रन देकर तीन विकेट हासिल किए, जबकि कृष्णप्पा गौतम ने दो विकेट झटके। प्वाइंट्स टेबल को देखें, तो छह में से दो मैच जीतकर मैसूर वॉरियर्स की टीम चौथे पायदान पर पहुंच चुकी है, जबकि छह में से तीन मुकाबले जीतकर बेंगलुरु ब्लास्टर्स दूसरे स्थान पर है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner